{"_id":"678f51489f2d86c4a60a36c2","slug":"unique-electric-vehicles-in-auto-expo-2025-wave-eva-hero-surge-honda-mini-scooter-yamaha-concept-electric-vehi-2025-01-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auto Expo 2025: ये इलेक्ट्रिक वाहन आपकी सोच बदल देंगे! एक्सपो में पेश हुईं बेहद खास खूबियों वाली ये गाड़ियां","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Expo 2025: ये इलेक्ट्रिक वाहन आपकी सोच बदल देंगे! एक्सपो में पेश हुईं बेहद खास खूबियों वाली ये गाड़ियां
Tue, 21 Jan 2025 01:19 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:19 PM IST
सार
Bharat Mobility Global Expo 2025: ऑटो एक्सपो 2025 में भी कुछ ऐसे वाहन पेश हुए जो इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर आपका नजरिया बदल देंगे। आइए जानते हैं।
विज्ञापन
Auto Expo 2025
- फोटो : अमर उजाला
ऑटो एक्सपो एक ऐसा अवसर होता है जब वाहन कंपनियां अपनी यूनिक कॉन्सेप्ट वाहन पेश करती हैं। इन वाहनों को पेश करने का मकसद लोगों को यह दिखाना होता है कि कंपनी किस फ्यूचर टेक्नोलॉजी पर काम कर रही है। कई बार कंपनी यह भी दिखाना चाहती है कि वह समय की मांग के अनुसार किस तरह के वाहन बना सकती है और उसका नजरिया कितना इनोवेटिव है। ऑटो एक्सपो 2025 में भी कुछ ऐसे वाहन पेश हुए जो इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर आपका नजरिया बदल देंगे। आइए जानते हैं।
Wave EVA EV
- फोटो : अमर उजाला
Wave EVA EV
इलेक्ट्रिक मोबिलिटी कंपनी वेव ने ऑटो एक्सपो में अपनी पहली अर्बन यूटिलीटी कार Wave EVA को पेश किया था। इस इलेक्ट्रिक कार की खासियत है इसकी छोटा साइज जो इसे शहर के ट्रैफिक में चलने में आसान बनाता है। वहीं छोटे साइज के वजह से इसकी पार्किंग में भी ज्यादा परेशानी नहीं होती। इस इलेक्ट्रिक कार की सबसे बड़ी खासियत इसकी डुअल चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। कंपनी ने इस कार की छत में सोलर पैनल लगाया है जो धूप में इसकी बैटरी को लगातार चार्ज करता रहता है। इसके अलावा बैटरी को जल्दी चार्ज करने के लिए इसे फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से भी लैस किया है। अगर धूप हो तो ये कार खड़ी रहने पर और चलते-चलते भी चार्ज हो सकती है।

Hero Surge
- फोटो : अमर उजाला
Hero Surge S32
हीरो मोटोकॉर्प के तरफ से पेश की गई Hero Surge S32 बेहद खास तरह का इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर है। इसकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि इसे जरूरत के हिसाब से टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर में बदला जा सकता है। इसे थ्री-व्हीलर बनाने के लिए इसमें एक इलेक्ट्रिक स्कूटर फिट किया जाता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर के फीट होने के बाद इसे थ्री-व्हीलर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। हीरो का यह बेहद अलग तरह का वाहन पैसेंजर और कार्गो व्हीकल यूनिट में आता है। कंपनी ने शुरुआत में इसकी 10,000 यूनिट के प्रोडक्शन का लक्ष्य रखा है।

होंडा मिनी इलेक्ट्रिक स्कूटर
- फोटो : अमर उजाला
Honda Mini Scooter
ऑटो एक्सपो में होंडा ने भी काफी अलग तरह की इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश की। कंपनी ने सूटकेस जैसा दिखने वाला एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर को प्रदर्शित किया था। कंपनी इसे ग्लोबल मार्केट में बेच रही है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर इतना कॉम्पैक्ट है कि इसे फोल्ड कर कहीं भी ले जाया जा सकता है। इलेक्ट्रिक स्कूटर का हैंडर और सीट फोल्ड होकर इसके अंदर ही समा जाते हैं। इस खासियत के वजह से आप इसे कार, बस या ट्रेन में सफर करते समय आसानी से कहीं भी ले जा सकते हैं। इसका वजन महज 19 Kg है और फुल चार्ज पर इसे 19 किमी तक चलाया जा सकता है।

यामाहा की कॉन्सेप्ट बाइक
- फोटो : अमर उजाला
Yamaha कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल
यामाहा ने भी ऑटो एक्सपो में अपनी हाइब्रिड मोटरसाइकिल की नई रेंज पेश की थी। हालांकि, इनमें से जिस मोटरसाइकिल ने सबसे ज्यादा ध्यान आकर्षित किया वह कंपनी की कॉन्सेप्ट इलेक्ट्रिक बाइक थी। इस बाइक के पहियों में हब और स्पोक नहीं है और पहिए फ्रेम से जुड़े हैं। फिलहाल, यामाहा ने इस बाइक की अधिक जानकारी साझा नहीं की है।