फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Triumph Thruxton 400: ट्रायम्फ कैफे रेसर भारत में लॉन्च, रेट्रो लुक में दिखा नया अंदाज, जानें कीमत और खूबियां

Wed, 06 Aug 2025 04:52 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 06 Aug 2025 04:52 PM IST
सार

Triumph Motorcycles India (ट्रायम्फ मोटरसाइकल्स इंडिया) ने अपनी नई बाइक Thruxton 400 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह एक कैफे रेसर स्टाइल की बाइक है, जो कंपनी की पॉपुलर Speed 400 पर आधारित है।

विज्ञापन
Triumph Thruxton 400 Cafe Racer Launched in India Know Price Features Specifications
Triumph Thruxton 400 - फोटो : Triumph Motorcycles
Triumph Motorcycles India (ट्रायम्फ मोटरसाइकल्स इंडिया) ने अपनी नई बाइक Thruxton 400 (ट्रायम्फ थ्रक्सटन 400) को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह एक कैफे रेसर स्टाइल की बाइक है, जो कंपनी की पॉपुलर Speed 400 पर आधारित है। लेकिन इसमें आपको मिलेगा एक दमदार रेट्रो लुक और क्लासिक डिजाइन। इसकी कीमत करीब पौने तीन लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो ब्रांड के लाइनअप में Scrambler 400 X से ऊपर बैठती है।


यह भी पढ़ें - 2025 Nissan Magnite Kuro Edition: 2025 निसान मैग्नाइट कुरो एडिशन लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Triumph Thruxton 400 Cafe Racer Launched in India Know Price Features Specifications
Triumph Thruxton 400 - फोटो : Triumph Motorcycles
Triumph Thruxton 400: इंजन पावर
Thruxton 400 में वही 398cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल सिलेंडर टीआर-सीरीज इंजन दिया गया है जो Speed 400 में मिलता है। लेकिन इसमें थोड़ी ज्यादा पावर दी गई है, अब यह इंजन 41.4 bhp की पावर देता है, जबकि टॉर्क 37.5 Nm ही बना रहता है। इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जिसमें स्लिपर और असिस्ट क्लच की सुविधा मिलती है। 

यह भी पढ़ें - FASTag Annual Pass: 15 अगस्त से लागू होगा नया फास्टैग वार्षिक पास, जानें कीमत, वैधता और फायदे

Triumph Thruxton 400: ब्रेकिंग और सस्पेंशन
सस्पेंशन सेटअप की बात करें तो इसमें सामने USD फोर्क्स और पीछे मोनोशॉक दिया गया है। ब्रेकिंग के लिए आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक, ड्यूल-चैनल ABS, और ट्रैक्शन कंट्रोल मिलते हैं, जो सेफ्टी के लिहाज से काफी बढ़िया है।

यह भी पढ़ें - Harley-Davidson: हार्ले-डेविडसन फिर ला रही है सस्ती बाइक, क्या इस बार चलेगी नई कोशिश?
Triumph Thruxton 400 Cafe Racer Launched in India Know Price Features Specifications
Triumph Thruxton 400 - फोटो : Triumph Motorcycles
Triumph Thruxton 400: रेट्रो लुक का नया तड़का
Thruxton 400 का लुक उन बाइक लवर्स को खास पसंद आएगा, जो क्लासिक कैफे रेसर स्टाइल को पसंद करते हैं। बाइक में बुलेट-स्टाइल फेयरिंग दी गई है, जो राउंड LED हेडलाइट को खूबसूरती से कवर करती है। स्टाइल को और शार्प बनाने के लिए फ्यूल टैंक को नया शेप दिया गया है। साथ ही, चौड़े हैंडलबार की जगह अब क्लिप-ऑन हैंडल और बार-एंड मिरर लगाए गए हैं।

बाइक में रियर काउल भी दिया गया है, जो पिलियन सीट को कवर करता है और जरूरत पड़ने पर हटाया भी जा सकता है। ये सारे एलिमेंट्स इसे एक कैफे रेसर लुक देते हैं, जो आमतौर पर सिर्फ बड़ी बाइक्स में देखने को मिलता है।

यह भी पढ़ें - BS4 vs BS6: क्या इथेनॉल-मिश्रित फ्यूल सही है? कौन-सा ईंधन किस गाड़ी के लिए हो सकता है बेहतर 
विज्ञापन
विज्ञापन
Triumph Thruxton 400 Cafe Racer Launched in India Know Price Features Specifications
Triumph Thruxton 400 - फोटो : Triumph Motorcycles
Triumph Thruxton 400: फीचर्स और कलर ऑप्शन
Thruxton 400 को चार डुअल-टोन रंगों में पेश किया गया है। जिसमें रेड, येलो, ग्रे और ब्लैक जैसे रंग शामिल हैं। हर रंग के साथ फ्यूल टैंक और सीट काउल पर सिल्वर बार का कंट्रास्ट दिया गया है, जो लुक को और भी आकर्षक बनाता है। डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन नई टेललाइट डिजाइन इसे बाकी बाइक्स से अलग बनाती है।

इसमें वही सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और स्विचगियर मिलता है जो Speed 400 में दिया गया है। इसके साथ ही, इसमें 17-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें - SUV: एसयूवी का क्रेज बन रहा है जानलेवा, इस वजह से बढ़ रही पैदल यात्रियों और साइकिल चालकों की मौतें 
विज्ञापन
Triumph Thruxton 400 Cafe Racer Launched in India Know Price Features Specifications
Triumph Thruxton 400 - फोटो : Triumph Motorcycles
Triumph Thruxton 400: पहले भारत में लॉन्च, फिर होगा ग्लोबल डेब्यू
Triumph Thruxton 400 को सबसे पहले भारत में लॉन्च किया गया है। जो दिखाता है कि भारतीय बाजार कंपनी के लिए कितनी अहमियत रखता है। ग्लोबल लॉन्च की योजना इस साल के आखिर तक है। इसके साथ ही ट्रायम्फ ने अब अपनी 400cc लाइनअप में कुल पांच बाइक्स कर दी हैं। जिसमें Speed T4, Speed 400, Scrambler 400 X, Thruxton 400 और Scrambler XC जैसे मॉडल शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें - Volkswagen Taigun and Virtus: फॉक्सवैगन टाइगुन, वर्टस हुई अपडेट,  स्पोर्ट्स लाइन में जुड़ा नया चमकदार रेड कलर 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed