भारतीय ग्राहक अब कार खरीदते समय सेफ्टी फीचर्स पर काफी ध्यान दे रहे हैं। सेफ्टी फीचर में आने वाले ADAS के साथ पिछले कुछ समय में जो कारें भारतीय बाजार में पेश की गई हैं उनके बारे में यहां पर हम पूरी जानकारी दे रहे हैं।
MG एस्टर
2 of 6
एमजी एस्टर
- फोटो : MG India
ADAS के साथ आने वाली कारों में एस्टर सबसे सस्ती कार है। इसकी एक्स शोरूम कीमत 10.22 लाख रुपये से शुरू हो जाती है जो 18.13 लाख रुपये तक जाती है। इस कार में कुल चार वैरिएंट आते हैं जिनमें स्टाइल, सुपर, स्मार्ट और शॉर्प हैं। इसके टॉप वैरिएंट शॉर्प में ही ADAS फीचर का ऑप्शन दिया जाता है। इस कार में ये पूरी तरह से ऑप्शनल फीचर है लेकिन जो भी ग्राहक इस ऑप्शन को लेते हैं उन्हें लेवल-2 का ADAS अपनी कार में मिलता है।
MG ग्लॉस्टर
3 of 6
एमजी की नई ग्लॉस्टर
- फोटो : MG India
एमजी का ही दूसरा प्रोडक्ट है ग्लॉस्टर, जिसमें ADAS आता है। इस एसयूवी को हाल में ही लॉन्च किया गया था। इसकी एक्स शोरूम कीमत 31.99 लाख रुपये से शुरू हो जाती है और इसका टॉप वैरिएंट 40.78 लाख रुपये तक मिलता है। ग्लॉस्टर के ADAS में लेन डिपार्चर वार्निंग, लेन-कीप असिस्टेंस, ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग, फ्रंट कॉलिजन वार्निंग, ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन, हाई-बीम कंट्रोल और रियर क्रॉस ट्रैफिक अलर्ट के साथ ही एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं।
महिंद्रा XUV 700
4 of 6
एक्सयूवी 700
- फोटो : Mahindra
भारतीय कार मेकर की इस एसयूवी की एक्स शोरूम कीमत 13.18 लाख रुपये से लेकर 24.58 लाख रुपये तक है। एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, हाई बीम असिस्ट, ट्रैफिक साइन की पहचान, लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे फीचर्स इस एसयूवी में दिए गए हैं। महिंद्रा की इस एसयूवी के सिर्फ टॉप वैरिएंट AX7 L में ही ADAS दिया गया है।
होंडा सिटी E:Hev
5 of 6
होंडा सिटी
- फोटो : Honda
होंडा की सेडान कार सिटी के ईएचईवी वैरिएंट में ADAS फीचर आता है। कंपनी इसे होंडा सेंसिंग कहती है। इसमें एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटो हाई बीम, कॉलिजन मिटीगेशन ब्रेकिंग सिस्टम, रोड डिपार्चर मिटिगेशन, लेन कीप असिस्ट सिस्टम जैसे सेफ्टी फीचर्स आते हैं। सेडान की एक्स शोरूम कीमत 19.89 लाख रुपये है।