फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Electric Scooters: बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चला सकते हैं ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर, 90 KM तक की रेंज

Sun, 06 Apr 2025 04:10 PM IST
नीतीश कुमार ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नीतीश कुमार Updated Sun, 06 Apr 2025 04:10 PM IST
सार

Electric Scooters Without License: मार्केट में कई ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर हैं जिन्हें चलाने के लिए लाइसेंस और रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं पड़ती। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
top 5 electric scooters do not require driving license and registration
Electric Scooter Without license - फोटो : अमर उजाला
अगर आप एक ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं जिसे आपके घर का कोई भी सदस्य खासकर 16 साल से ऊपर के बच्चे बिना ड्राइविंग लाइसेंस के चला सकें, तो भारत में अब ऐसे कई विकल्प मौजूद हैं। ये स्कूटर्स खासतौर पर छोटे-मोटे कामों, स्कूल-ट्यूशन, ऑफिस या बाजार जाने के लिए एकदम उपयुक्त हैं। साथ ही, इनकी कीमत भी इतनी कम है कि जेब पर बोझ नहीं पड़ता।


सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) के नियमों के अनुसार, अगर किसी इलेक्ट्रिक स्कूटर की अधिकतम स्पीड 25 किमी/घंटा से कम है और मोटर की पावर 250W तक है, तो उसे चलाने के लिए न तो रजिस्ट्रेशन की जरूरत होती है और न ही लाइसेंस की। आइए जानते हैं ऐसे टॉप 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में जो इन नियमों के अंतर्गत आते हैं।
top 5 electric scooters do not require driving license and registration
Ampere Reo Li - फोटो : Ampere
Ampere Reo Li
यह स्कूटर खास उन लोगों के लिए है जो बजट में रहकर एक भरोसेमंद डेली राइडर ढूंढ रहे हैं। इसका सिंपल डिज़ाइन और हल्का ढांचा इसे हैंडल करना आसान बनाता है। यह स्कूटर खासतौर पर कॉलेज स्टूडेंट्स और सीनियर सिटीजन के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसकी रेंज 50 से 60 किलोमीटर के बीच है।
top 5 electric scooters do not require driving license and registration
Okinawa Lite - फोटो : Okinawa
Okinawa Lite
यह स्कूटर खासतौर पर शहरों में छोटे सफर के लिए डिजाइन किया गया है। इसका हल्का वज़न, स्टाइलिश लुक और सिंपल फीचर्स इसे युवाओं और महिलाओं के लिए एक अच्छा विकल्प बनाते हैं। 250W की मोटर इसे लाइसेंस फ्री बनाती है। एक बार चार्ज करने पर यह स्कूटर 50 किमी की दूरी तय कर सकता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
top 5 electric scooters do not require driving license and registration
Joy e-bike Glob - फोटो : Joy e-bike
Joy e-bike Glob
यह स्कूटर स्टाइल और सेफ्टी दोनों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें आगे और पीछे दोनों तरफ डिस्क ब्रेक मिलते हैं, जिससे ब्रेकिंग बेहतर होती है। इसका मॉडर्न डिजाइन युवाओं को खासा पसंद आता है। इसकी टॉप स्पीड 25 किमी/घंटा पर सीमित है, वहीं फुल चार्ज पर इसकी रेंज 60 किलोमीटर है।
विज्ञापन
top 5 electric scooters do not require driving license and registration
Okaya Freedum - फोटो : Okaya
Okaya Freedum
यह स्कूटर 10 अलग-अलग रंगों में आता है, जो इसे विजुअली आकर्षक बनाता है। इसमें ड्रम ब्रेक सिस्टम है और यह भी 250W मोटर से लैस है, जिससे यह पूरी तरह से लाइसेंस फ्री कैटेगरी में आता है। इसकी 75 किमी की रेंज इसे डेली कम्यूट के लिए एक भरोसेमंद ऑप्शन बनाती है। इसमें फुल चार्ज पर 75 किमी की रेंज मिलती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed