तकरीबन रोजाना ही गाड़ियों के ब्रेक फेल होने से उनके दुर्घटनाग्रस्त होने की खबरें आती रहती हैं। जरा सोचिए कि आप 80-100 किमी की रफ्तार पर ड्राइव कर रहे हों और आगे जा रहे वाहन से मात्र 10 मीटर की दूरी पर हों और अचानक ब्रेक चलाने पढ़ जाएं और ब्रेक न लगें तो क्या होगा। ऐसे वक्त में अच्छे से अच्छे ड्राइवर का दिमाग काम करना बंद कर देगा। लेकिन ऐसे वक्त में होश खोने की बजाय समझदारी से काम लेना बेहतर है। ब्रेक फेल होने की स्थिति में आप चाहें तो मात्र 8 सेकंड में अपनी कार रोक सकते हैं। जानते हैं ऐसी आपात स्थिति में आपके लिए क्या हैं विकल्प...
अगर ड्राइव करते समय अचानक हो जाएं ब्रेक फेल, तो कैसे कुछ ही सेकंड्स में रोकें अपनी कार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्यों बनते हैं ऐसे हालात
आमतौर पर ब्रेक फेल होने से पहले ही गाड़ी कुछ संकेत देने लगती है। हालांमकि कई बार हम नजरअंदाज कर देते हैं, जो जान पर भारी पड़ सकती है। आमतौर पर ब्रेक लगाने पर ब्रेक पैड आवाज करने लगते हैं, वहीं कई बार ब्रेक कैलिपर्स जाम होने लगते हैं। कई बार अचानक ब्रेक वायर टूट जाती है या फिर मास्टर सिलंडर लीक होने लगता है, जिससे ब्रेक्स को जरूरी दबाव नहीं मिल पाता। वहीं कई बार तो ब्रेक फ्यूल लीक होने लगता है। लेकिन ऐसे होने पर डैशलाइट पर वार्निंग लैंप जलने लगता है, जो संकेत है कि ब्रेक की सेहत ठीक नहीं है।
ऐसे रोके कार को
दूसरों को संकेत दें
हैंडब्रेक का इस्तेमाल
ऐसे मुश्किल हालात में हैंडब्रेक आपके लिए वरदान साबित सकते हैं, लेकिन उनके इस्तेमाल का तरीका भी आना चाहिए। देश में ज्यादातर बिकने वाली गाड़ियां मैनुअल हैंडब्रेक के साथ आती हैं। इस दौरान गियर बदलते समय हल्के हैंडब्रेक का इस्तेमाल करें। जब आपकी कार पहले गियर में आ जाए और रफ्तार 40 किमी प्रति घंटा के आसपास हो, तो आप सीधे हैंडब्रेक खींच कर रफ्तार को काबू कर सकते हैं। हाईस्पीड में हैंडब्रेक के तुरंत इस्तेमाल से बचें। कई बार अचानक हैंडब्रेक लगाने से पिछले पहिये लॉक हो जाते हैं और कार के पलटने का खतरा बना रहता है।