फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Windshield Crack: इन कारणों से आता है विंडशील्ड पर क्रैक, जानें कैसे करें बचाव

Tue, 20 Sep 2022 11:44 AM IST
समीर गोयल ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: समीर गोयल Updated Tue, 20 Sep 2022 11:44 AM IST
सार

इस खबर में हम आपको ऐसी जानकारी दे रहे हैं जिससे आप अपनी कार के शीशे को क्रैक होने से बचा सकते हैं और कैसी लापरवाही के कारण आपकी कार का शीशा क्रैक होने का खतरा होता है। 

विज्ञापन
These reasons cause cracks on the windshield, learn how to protect
कार की विंडशील्ड क्रैक - फोटो : सोशल मीडिया
कार के प्रति लगाव सभी को होता है लेकिन अगर सफर के दौरान या फिर खड़ी हुई कार का शीशा चटक जाए तो काफी बुरा लगता है। हम आपको ऐसे ही कारण इस खबर में बताने जा रहे हैं जिसके वजह से कार का शीशा क्रैक हो जाता है। साथ ही यह भी जानें कि कैसे आप अपने शीशे को क्रैक होने से बचा सकते हैं।

गलत तरीके से इंस्टॉलेशन

These reasons cause cracks on the windshield, learn how to protect
कार का शीशा लगाना - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपकी कार का शीशा खराब हो रहा है और आप उसे बदलवाने की सोच रहे हैं तो हमेशा सही जगह से इंस्टॉलेशन करवाना चाहिए। शीशा लगवाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि सही तरीके से ही शीशे को कार में लगाया जाए। अगर सही तरीके से शीशा नहीं लगाया जाता को उसके टूटने का खतरा बढ़ जाता है।

खराब क्वालिटी का शीशा

These reasons cause cracks on the windshield, learn how to protect
कार का शीशा - फोटो : सोशल मीडिया
शीशा टूटने या क्रैक होने का दूसरा कारण होता है खराब क्वालिटी का शीशा लगवाना। कार में शीशे का काम सामने से आने वाली हवा के साथ ही अन्य चीजों को रोकना और पारदर्शी दीवार बनाना होता है जिससे कार चलाते समय सबकुछ सही से दिखाई दे। अगर शीशा खराब क्वालिटी का होगा तो हल्की सी चोट या फिर तेज स्पीड में कार चलाने पर भी कार का शीशा क्रैक हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरज की रोशनी से होता है क्रैक

These reasons cause cracks on the windshield, learn how to protect
क्रैक विंडशील्ड - फोटो : सोशल मीडिया
जिन जगहों पर तापमान ज्यादा होता है और सूरज की धूप सीधी आती है वहां भी शीशा क्रैक होने का खतरा ज्यादा होता है। सीधी धूप कार के शीशे पर पड़ती है जिससे शीशे में बदलाव होने लगता है। ज्यादा तापमान के कारण शीशे का आउटर एज बढ़ जाता है जिससे शीशा क्रैक होने का खतरा भी बढ़ जाता है। कोशिश करें कि आप अपनी कार को सीधी धूप में पार्क ना करें।
विज्ञापन

कार बंद करने से पहले बंद करें एसी

These reasons cause cracks on the windshield, learn how to protect
कार का एसी बंद करें - फोटो : सोशल मीडिया
अगर आपकी आदत है कि कार बंद करते समय ही आप एसी भी बंद करते हैं तो इस आदत को सुधार लीजिए। कहीं जाने के बाद आप कार रोकते हैं और एसी भी तभी बंद करते हैं तो ऐसे में कार के अंदर का तापमान को जरूर कम होता है लेकिन बाहर गर्मी होने के कारण शीशे के तापमान में बदलाव होता है और शीशा क्रैक होने की संभावना बढ़ जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed