टेस्ला कथित तौर पर जर्मनी में अपने प्लांट में अपना अब तक का सबसे किफायती इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बनाने की योजना बना रही है। लेकिन सभी की निगाहें इस पर होगी कि क्या ऐसा मॉडल भारत और ब्राजील जैसे उभरते बाजारों में भी पेश किया जाएगा। इस समय टेस्ला भारत या ब्राजील में उपलब्ध नहीं है, भले ही यह दोनों वैश्विक ब्रांडों के लिए मजबूत वाहन बाजार हैं।
2 of 5
Tesla Model 3
- फोटो : Tesla
टेस्ला का एक ईवी जो मॉडल 3 की तुलना में ज्यादा किफायती हो, पिछले कुछ समय से कंपनी की योजनाओं में है। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने इस बात पर रोशनी डाली है कि यह उनकी कंपनी के लिए एक बड़ा मौका हो सकता है, क्योंकि वह नए बाजारों में विस्तार करना चाहती है। इस समय मॉडल 3 टेस्ला की सबसे किफायती कार है, जिसकी अमेरिकी बाजार में कीमत 38,990 डॉलक (लगभग 32.50 लाख रुपये) से शुरू होती है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला मॉडल 3 के सस्ते विकल्प की कीमत लगभग 27,000 डॉलर (लगभग 22.50 लाख रुपये) होने की संभावना है। हालांकि कंपनी ने नई कार के प्लांड प्राइस स्ट्रक्चर या यहां तक कि इसके स्पेसिफिकेशंस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। लेकिन मस्क ने पहले इस बात का खुलासा किया था कि कैसे टेस्ला की ज्यादा किफायती ईवी कंपनी को बिक्री संख्या को और बढ़ाने में मदद कर सकती है। खासकर तब जब वह भारत और ब्राजील जैसे उभरते बाजारों में एंट्री करेगी। मस्क ने पहली बार 2018 में इस तरह की नई कार के बारे में इशारा दिया था।
4 of 5
Tesla Car Plant
- फोटो : Tesla
एक नई और सबसे सस्ती टेस्ला ईवी उस कंपनी के लिए काफी संभावनाएं रखती है, जो 2030 तक वाहन डिलीवरी को 2 करोड़ तक बढ़ाने का लक्ष्य रखते हुए उत्पादन लागत कम करने पर विचार कर रही है। यह टेस्ला को अच्छी स्थिति में भी रख सकता है। खासकर जब ईवी की मांग कई देशों में कम हो रही है। कीमत में कटौती, हाल के दिनों में टेस्ला द्वारा शुरू किया गया एक विकल्प, सिर्फ एक हद तक ही मदद कर सकता है। और फिर ऐसे प्रतिद्वंद्वी ब्रांड भी हैं जो हमेशा उस बिक्री के अंतर को पाटने की कोशिश करते हैं जो टेस्ला ने हासिल किया है।
5 of 5
Tesla Car Plant
- फोटो : Tesla
इसलिए, भारत में एंट्री से टेस्ला को अपने घोषित और नियोजित लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिल सकती है। खासकर इसलिए भी क्योंकि यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा वाहन बाजार है। लेकिन यहां ईवी का प्रसार पश्चिमी देशों की तुलना में धीरे हो रहा है और बहुत कुछ खरीद कीमत जैसे महत्वपूर्ण कारक पर निर्भर करेगा।