{"_id":"65cf7a27a9730abb040a89ca","slug":"tesla-cybertruck-rust-issues-tesla-cybertruck-corrosion-tesla-cybertruck-rusting-news-2024-02-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tesla Cybertruck: टेस्ला साइबरट्रक में इतनी जल्दी लगने लगी जंग! वाहन मालिक कर रहे हैं शिकायत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tesla Cybertruck: टेस्ला साइबरट्रक में इतनी जल्दी लगने लगी जंग! वाहन मालिक कर रहे हैं शिकायत
जब कोई व्यक्ति नई गाड़ी खरीदता है तो शायद ही ये सोचता हो कि कुछ ही महीनों में उसमें जंग लगने लगेगी। खासकर तब, जब उसने गाड़ी के लिए 61,000 डॉलर (लगभग 50 लाख रुपये) से भी ज्यादा का भुगतान किया हो। लेकिन टेस्ला साइबरट्रक भले ही काफी महंगी हो और इसकी खूबियां शानदार बताई जाती हैं, पर अब ऐसी रिपोर्ट आ रही है कि कई मालिकों को उनमें जंग लगने के शुरुआती लक्षण दिख रहे हैं।
2 of 4
Tesla Cybertruck
- फोटो : Tesla
साइबरट्रक टेस्ला की सबसे बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) है और इसकी डिलीवरी आधिकारिक रूप से नवंबर 2023 में शुरू हुई थी। मॉडल का AWD वर्जन 80,000 डॉलर (लगभग 66 लाख रुपये) से शुरू होता है। जबकि टॉप-एंड वर्जन लगभग 100,000 डॉलर (लगभग 83 लाख रुपये) में मिलता है। फिर भी, कुछ मालिकों ने कथित तौर पर शिकायत की है कि उनकी गाड़ी की चमक कम हो रही है और स्टेनलेस स्टील की बॉडी में जंग लगने लगी है।
3 of 4
Tesla Cybertruck
- फोटो : Tesla
हालांकि किसी एजेंसी या टेस्ला द्वारा स्वतंत्र रूप से इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन cybertruckownersclub.com पर एक फोरम पर ये शिकायतें दर्ज की गई हैं। जहां एक मालिक ने लिखा है कि दो दिन की बारिश के बाद उसके साइबरट्रक की बाहरी बॉडी पर जंग के छोटे-छोटे धब्बे दिखाई दिए। उसने दावा किया कि वह कैलिफोर्निया से है। इसी तरह की शिकायत वाले एक अन्य मालिक ने कहा कि उन्होंने टेस्ला सर्विस सेंटर से संपर्क किया जहां कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि मरम्मत के लिए उन्हें एक महीने इंतजार करना होगा। क्योंकि जरूरी उपकरण तुरंत उपलब्ध नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Tesla Cybertruck
- फोटो : Tesla
इन ग्राहकों के लिए जो चीज संभावित रूप से परेशान करने वाली है, वह यह है कि वे नहीं जानते कि क्या उन्हें अब से साइबरट्रक को धोने के लिए पानी का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं। उन्हें यह भी चिंता है कि अगर कैलिफोर्निया में साइबरट्रक मॉडल पर ही ज्यादातर समस्याएं देखी जा रही हैं, तो आने वाले समय में देश के उत्तर में रहने वाले मालिकों के लिए समस्या कहीं ज्यादा गंभीर हो सकती है, जहां सड़क पर नमक का इस्तेमाल काफी मात्रा में किया जाता है। फिर एक बड़ा सवाल यह भी है कि कुछ ही महीनों में जंग क्यों लगने लगी है। कार मॉडल पर बॉडी जंग असामान्य नहीं है, लेकिन आमतौर पर यह बहुत धीरे-धीरे, कई सालों में फैलता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।