{"_id":"62721d705f8c7732a4270699","slug":"tata-nexon-ev-long-range-booking-tata-nexon-ev-long-range-launch-date-tata-nexon-ev-range-tata-motors-ev-vehicles","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Nexon EV: लॉन्ग रेंज वाली नेक्सन ईवी की डीलर्स ने शुरू की प्री-बुकिंग, मिलेगी 400 किमी तक की रेंज, इस दिन होगी लॉन्च","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Nexon EV: लॉन्ग रेंज वाली नेक्सन ईवी की डीलर्स ने शुरू की प्री-बुकिंग, मिलेगी 400 किमी तक की रेंज, इस दिन होगी लॉन्च
Wed, 04 May 2022 12:09 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 04 May 2022 12:09 PM IST
विज्ञापन
Tata Nexon EV
- फोटो : Tata Motors (For Reference Only)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश की प्रमुख वाहन निर्मता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) अपनी लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) स समय भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली इलेक्ट्रिक कार है। कंपनी इसका लॉन्च रेंज वर्जन लॉन्च करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स के चुनिंदा डीलरों ने लॉन्ग-रेंज वाली टाटा नेक्सन ईवी के लिए प्री-बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। बुकिंग राशि डीलर और शहर के अनुसार अलग-अलग होगी।
Tata Nexon EV Pooja
- फोटो : For Reference Only
इन दिन होगी लॉन्च!
टाटा नेक्सन ईवी इलेक्ट्रिक कार को पहली बार जनवरी 2020 में लॉन्च किया गया था और अब इसे जल्द ही अपडेट मिलने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक, Tata Nexon EV का अपडेटेड लॉन्ग-रेंज वर्जन भारत में 11 मई, 2022 को लॉन्च किया जाएगा। नए मॉडल को टेस्टिंग के दौरान कई बार देखा गया है, जिसमें अहम पावरट्रेन अपग्रेड मिलने वाले हैं। इसके एक्सटीरियर और इंटीरियर में कम से कम बदलाव किए जाने की उम्मीद है।

Tata Nexon EV Charging
- फोटो : For Reference Only
मौजूदा नेक्सन की बैटरी और रेंज
जैसा कि नाम से पता चलता है कि 'लॉन्ग-रेंज', अपडेटेड नेक्सन ईवी मौजूदा वर्जन की तुलना में लंबी इलेक्ट्रिक रेंज देने में सक्षम होगी। मौजूदा नेक्सन ईवी 30.2kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ आती है जो फ्रंट एक्सल पर लगे इलेक्ट्रिक मोटर को पावर देता है। यह 129bhp की पीक पावर और 245Nm का टार्क जेनरेट करता है और 9.9 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ता है। मौजूदा मॉडल एक बार चार्ज करने पर 312 किमी की रेंज का वादा करता है।

- फोटो : Twitter (For Reference Only)
लॉन्च-रेंज नेक्सन की बैटरी और रेंज
लंबी दूरी की Tata Nexon EV की बात करें तो इलेक्ट्रिक SUV में पावरफुल 6.6kW AC चार्जर के साथ 40kWh का बैटरी पैक होगा। यह 400 किमी से ज्यादा की एआरएआई-प्रमाणित रेंज पेश करेगी। हालांकि रियल वर्ल्ड परिस्थितियों में लगभग 300-320 किमी हो सकती है।

Tata Nexon EV ZConnect App
- फोटो : For Reference Only
मिल सकते हैं ये नए फीचर्स
अगर रिपोर्टों की मानें तो, 2022 टाटा नेक्सन ईवी को रीजनरेटिव ब्रेकिंग की तीव्रता को एडजस्ट करने में सक्षम करने के लिए सिलेक्ट करने वाला रीजेनरेशन मोड हासिल हो सकता है। बाहरी हिस्से में, इसमें नए डिजाइन किए गए अलॉय व्हील ड्यूल शेड्स में पेंट किए जा सकते हैं। नए मॉडल में रियर डिस्क ब्रेक मिलने की संभावना है। कार को और ज्यादा शानदार बनाने के लिए, कार निर्माता इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम, क्रूज कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीटें, पार्क मोड और एयर प्यूरिफायर जैसे कुछ नए फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं।