Hindi News
›
Photo Gallery
›
Automobiles News
›
Tata Avinya Electric SUV Tata Motors Unveils all-new electric SUV concept Tata Avinya know specifications features
{"_id":"626b8f88a265520c673e2dd9","slug":"tata-avinya-electric-suv-tata-motors-unveils-all-new-electric-suv-concept-tata-avinya-know-specifications-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tata Avinya Electric SUV: बेहद आकर्षक डिजाइन वाली नई इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट एसयूवी हुई पेश, फुल चार्ज में चलेगी 500 किमी से ज्यादा, जानें कब होगी लॉन्च","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Tata Avinya Electric SUV: बेहद आकर्षक डिजाइन वाली नई इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट एसयूवी हुई पेश, फुल चार्ज में चलेगी 500 किमी से ज्यादा, जानें कब होगी लॉन्च
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Fri, 29 Apr 2022 02:20 PM IST
सार
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने शुक्रवार को अपनी ऑल न्यू Tata Avinya (टाटा अविन्या) इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट को आखिरकार भारत में पेश कर दिया।
विज्ञापन
1 of 9
Tata Avinya Electric SUV Concept
- फोटो : Tata Motors
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी Tata Motors (टाटा मोटर्स) ने शुक्रवार को अपनी ऑल न्यू Tata Avinya (टाटा अविन्या) इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट को आखिरकार भारत में पेश कर दिया। यह जेनरेशन 3 आर्किटेक्चर 'बॉर्न इलेक्ट्रिक' पर आधारित ब्रांड का पहला कॉन्सेप्ट मॉडल है, जो कई बॉडी स्टाइल को सपोर्ट करता है। कार निर्माता का कहना है कि यह कार इंट्यूटिव, इंटेलिजेंट और नॉन-इंट्रयूसिव है। साथ ही इसमें ADAS (एडीएएस) जैसे अत्याधुनिक फीचर्स होंगे। नया आर्किटेक्चर की वजह से इस कार में ज्यादा केबिन स्पेस मिलेगा।
दावा किया जा रहा है कि Tata Avinya को भारतीय बाजार पर खासतौर से ध्यान रखकर डिजाइन किया गया है। हालांकि, टाटा समूह के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कहा यह कार वैश्विक बाजार में भी बिक्री की जाएगी।
2 of 9
Tata Avinya Electric SUV Concept
- फोटो : Tata Motors
क्यों खास है नया आकिटेक्चर
टाटा की बॉर्न इलेक्ट्रिक एक स्केटबोर्ड प्योर ईवी प्लेटफॉर्म है जो डिजाइनर को "बेस्ट वजन और स्पेस एफिशिएंसी" का इस्तेमाल करने की छूट देता है। पारंपरिक स्केटबोर्ड आर्किटेक्चर के समान, इसमें बड़े बैटरी पैक को एडजस्ट करने के लिए लंबा व्हीलबेस मिलता है। Avinya EV का प्रोडक्शन वर्जन 2025 में बाजार में लॉन्च होगा।
3 of 9
Tata Avinya Electric SUV Concept
- फोटो : Tata Motors
क्या है Avinya का मतलब
इस कॉन्सेप्ट कार का नाम Avinya रखे जाने के पीछे टाटा मोटर्स के एमडी शैलेष चंद्र ने कहा कि ये संस्कृत भाषा से लिया गया शब्द है। इसका मतलब इनोवेशन होता है। साथ ही इस नाम में IN भी आता है। जो इंडिया की पहचान है। चंद्र ने कहा कि Avinya को फ्यूचर और वेलनेस के संगम से तैयार किया गया है। यह कार सफर के दौरान लोगों को तरोजा बनाने में भी मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
Tata Avinya Electric SUV Concept
- फोटो : Tata Motors
हैचबैक, एसयूवी और एमपीवी का क्रॉसओवर
नई टाटा अविन्या इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट के लुक और डिजाइन की बात करें तो यह बहुत खास है। यह हैचबैक, एसयूवी और एमपीवी का क्रॉसओवर है। इसका लुक एक प्रीमियम हैचबैक कार जैसा दिखता है। लेकिन इसकी फंक्शनैलिटी एक MPV की तरह है और इसे एक SUV क्रॉसओवर के तौर पर तैयार किया गया है। कार का फ्रंट लुक काफी बोल्ड और आक्रामक दिखाई देता है जिसमें क्लोज्ड बड़े ग्रिल और एलईडी लाइट सिग्नेचर के साथ नए एलईडी हेडलैंप हैं।
विज्ञापन
5 of 9
Tata Avinya Electric SUV Concept
- फोटो : Tata Motors
इसके स्टाइलिश अलॉय व्हील्स, बॉडी क्लैडिंग और बोल्ड शोल्डर क्रीज इसके साइड प्रोफाइल को काफी दमदार बनाते हैं। नई टाटा इलेक्ट्रिक एसयूवी कॉन्सेप्ट में बड़े काले बंपर के साथ बड़े करीने से डिजाइन किया गया रियर लुक दिया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।