{"_id":"678761c6a118628dad0832e8","slug":"president-joe-biden-biden-administration-finalising-rules-for-us-crackdown-on-chinese-vehicles-2025-01-15","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Chinese Vehicles: बाइडन प्रशासन ने चीनी वाहनों पर अमेरिकी कार्रवाई को दिया अंतिम रूप, जानें डिटेल्स","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Chinese Vehicles: बाइडन प्रशासन ने चीनी वाहनों पर अमेरिकी कार्रवाई को दिया अंतिम रूप, जानें डिटेल्स
Wed, 15 Jan 2025 12:50 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:50 PM IST
सार
राष्ट्रपति जो बाइडन का निवर्तमान प्रशासन नियमों को अंतिम रूप दे रहा है। जो आधिकारिक होने के बाद चीन से वाहन सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर पर कार्रवाई के तहत अमेरिकी बाजार में लगभग सभी चीनी कारों और ट्रकों पर प्रभावी रूप से प्रतिबंध लगा देंगे।
विज्ञापन
MG4 Electric Car
- फोटो : MG Motor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति जो बाइडन का निवर्तमान प्रशासन मंगलवार को उन नियमों को अंतिम रूप दे रहा है। जो चीन से वाहन सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर पर कार्रवाई के तहत अमेरिकी बाजार में लगभग सभी चीनी कारों और ट्रकों पर प्रभावी रूप से प्रतिबंध लगा देंगे।
Dongfeng Motor Cars
- फोटो : Dongfeng Motor
"हमारे लिए खतरा है"
वाणिज्य सचिव जीना रेमोंडो ने राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए मीडिया को दिए इंटरव्यू में कहा, "यह वास्तव में महत्वपूर्ण है, क्योंकि हम नहीं चाहते कि सड़कों पर 20 लाख चीनी कारें हों और फिर हमें एहसास हो कि... हमारे लिए खतरा है।"
सितंबर में, उनके विभाग ने अमेरिकी सड़कों पर कनेक्टेड वाहनों में प्रमुख चीनी सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर पर व्यापक प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा था। जिसमें सॉफ्टवेयर प्रतिबंध 2027 मॉडल वर्ष में और हार्डवेयर प्रतिबंध 2029 में लागू होंगे। उन्होंने चीनी कार कंपनियों को अमेरिकी सड़कों पर ऑटोमैटिक कारों की टेस्टिंग करने से भी रोक दिया है।
ये नियम रूसी वाहनों और उनके कंपोनेंट्स पर भी लागू होते हैं।

BYD Cars
- फोटो : BYD
अंतिम नियमों में कुछ बदलाव
अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने कहा कि अंतिम नियमों में वह कुछ बदलाव कर रहा है। जैसे 10,000 पाउंड से ज्यादा भारी वाहनों को आवश्यकताओं से छूट देना। जिससे चीन की BYD कैलिफोर्निया में इलेक्ट्रिक बसों को असेंबल करना जारी रख सकेगी।
सोमवार को विभाग ने कहा कि वह जल्द ही ट्रकों और बसों सहित बड़े वाणिज्यिक वाहनों में चीनी सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर को प्रतिबंधित करने वाले नियमों का प्रस्ताव करने की योजना बना रहा है। हालांकि, इस पर अंतिम फैसला आने वाला ट्रंप प्रशासन लेगा।

Geely’s Zeekr X Electric Car
- फोटो : Zeekr
बस इतनी है राहत
विभाग ने एक बदलाव करते हुए कहा कि नए नियमों के लागू होने से पहले विकसित किए गए चीनी सॉफ्टवेयर पर प्रतिबंध नहीं लगेगा। बशर्ते कि उसका रखरखाव किसी चीनी फर्म द्वारा न किया जा रहा हो।
इसका मतलब है कि जनरल मोटर्स और फोर्ड संभावित रूप से अमेरिकी खरीदारों के लिए कुछ चीनी निर्मित वाहनों का आयात जारी रख सकते हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने संवाददाताओं को बताया।

Polestar Electric Car
- फोटो : Polestar
क्या पोलस्टार को मिलेगी छूट
ऑटोमोटिव इनोवेशन के लिए बने गठबंधन ने हार्डवेयर आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए एक अतिरिक्त वर्ष की मांग की। लेकिन वह असफल रहा। इस गठबंधन में जीएम, टोयोटा मोटर, फॉक्सवैगन, ह्यूंदै मोटर और अन्य प्रमुख वाहन निर्माता शामिल हैं।
स्वीडिश वाहन निर्माता कंपनी Polestar (पोलस्टार), जो चीन की Geely (गीली) का एक ब्रांड है, ने अक्तूबर में चेतावनी दी थी कि वाणिज्य नियम में बदलाव नहीं किए गए, तो उसे संयुक्त राज्य अमेरिका में वाहन बेचने से "प्रभावी रूप से प्रतिबंधित" कर दिया जाएगा।
प्रशासन के एक अधिकारी ने कहा कि अधिकारियों को उम्मीद है कि पोलस्टार को अंतिम नियम के तहत खास अनुमति की जरूरत पड़ेगी। पोलस्टार ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।