फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Auto Expo 2025: पोर्शे टायकन फेसलिफ्ट भारत में लॉन्च, 678 किमी है रेंज, जानें करोड़ों रुपये की कार के फीचर्स

Fri, 24 Jan 2025 07:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 24 Jan 2025 07:34 PM IST
सार

जर्मन लग्जरी कार दिग्गज ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भारतीय बाजार के लिए  लॉन्च किया गया।

विज्ञापन
Porsche Taycan facelift electric car launched in India at Auto Expo Bharat Mobility Global Expo 2025
Porsche Taycan Facelift 2025 - फोटो : Amar Sharma
Porsche Taycan Facelift (पोर्शे टायकन फेसलिफ्ट) को हाल ही में डिजाइन में मामूली बदलाव और बढ़ी हुई एफिशिएंसी के साथ अन्वील किया गया था। जर्मन लग्जरी कार दिग्गज ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में भारतीय बाजार के लिए  लॉन्च किया गया। इसकी एक्स-शोरूम कीमत दो से ढाई करोड़ रुपये के बीच रखी गई है।
Porsche Taycan facelift electric car launched in India at Auto Expo Bharat Mobility Global Expo 2025
Porsche Taycan Facelift 2025 - फोटो : Amar Sharma
पोर्शे टायकन फेसलिफ्ट, ऑटोमेकर की पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्सकार का अपडेटेड वर्जन है। बावजूद इसके प्री-फेसलिफ्ट मॉडल से इसके फर्क को अलग करना मुश्किल है। क्योंकि ये बदलाव मुख्य रूप से कार के अंदर किए गए हैं। 
Porsche Taycan facelift electric car launched in India at Auto Expo Bharat Mobility Global Expo 2025
Porsche Taycan Facelift 2025 - फोटो : Amar Sharma
पिछले साल किया ग्लोबल डेब्यू
पोर्शे टायकन फेसलिफ्ट ने पिछले साल अपनी वैश्विक शुरुआत (ग्लोबल डेब्यू) की थी। यह अपने लुक और डिजाइन में बहुत ही मामूली बदलावों के साथ आया था। जो इसके फ्रंट फेसिया को अलग बनाता है। फॉक्सवैगन एजी के तहत जर्मन परफॉरमेंस कार निर्माता ने नए मोटर्स और बैटरी पैक के साथ टायकन की एफिशिएंसी में सुधार करने के लिए कुछ मैकेनिकल बदलाव भी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Porsche Taycan facelift electric car launched in India at Auto Expo Bharat Mobility Global Expo 2025
Porsche Taycan Facelift 2025 - फोटो : Amar Sharma
Porsche Taycan Facelift: मोटर पावर
अपडेट ने पोर्शे टायकन के सभी वर्जन को पहले से ज्यादा पावरफुल बना दिया है। इसकी वजह है हल्की इलेक्ट्रिक मोटर और नए इंटरनल पार्ट्स। इसके अलावा, उन्हें संशोधित सेल केमिस्ट्री के साथ एक नया बैटरी पैक भी मिला है। पोर्शे टायकन फेसलिफ्ट का इलेक्ट्रिक पावरट्रेन एक बार चार्ज करने पर अधिकतम 678 किलोमीटर तक की रेंज का वादा करता है। टायकन का 4S वैरिएंट 510 bhp का अधिकतम पावर देता है। जबकि टर्बो वैरिएंट 697 bhp का अधिकतम पावर जेनरेट करता है।
विज्ञापन
Porsche Taycan facelift electric car launched in India at Auto Expo Bharat Mobility Global Expo 2025
Porsche Taycan Facelift 2025 - फोटो : Amar Sharma
Porsche Taycan Facelift: लुक और डिजाइन
पोर्शे टायकन फेसलिफ्ट में कुछ मामूली बदलाव किए गए हैं। जिसकी वजह से एक अलग दिखने वाला फ्रंट प्रोफाइल मिलता है। जबकि बाकी डिजाइन काफी हद तक प्री-फेसलिफ्ट मॉडल जैसा ही है। टेकन फेसलिफ्ट में अब विस्तृत ऑप्टिक्स के साथ एचडी-मैट्रिक्स एलईडी हेडलैंप मिलते हैं। जबकि फ्रंट बम्पर में नए एयर वेंट सहित मामूली बदलाव किए गए हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed