फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PMV Electric: सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार PMV EaS-E बुधवार को होगी लॉन्च, कीमत होगी चार लाख रुपये!

Tue, 15 Nov 2022 03:49 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 15 Nov 2022 03:49 PM IST
विज्ञापन
PMV Electric to launch its first electric vehicle compact EV PMV EaS-E on 16 November in India
PMV EaS-E Electric Car - फोटो : PMV Electric
मुंबई स्थित स्टार्ट-अप PMV Electric (पीएमवी इलेक्ट्रिक) बुधवार 16 नवंबर को भारतीय बाजार में अपना पहला इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करेगी। यह एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक वाहन है जिसका नाम EaS-E (ईएएस-ई) रखा गया है। कंपनी चाहती है कि यह लोगों के लिए एक रोजमर्रा की कार हो जिसे वे हर दिन इस्तेमाल करेंगे। पीएमवी इलेक्ट्रिक पर्सनल मोबिलिटी व्हीकल (पीएमवी) नाम से एक बिल्कुल नया सेगमेंट बनाना चाहती है। EaS-E पीएमवी इलेक्ट्रिक का पहला वाहन है। रिपोर्ट के मुताबक इसकी कीमत 4 लाख रुपये से 5 लाख रुपये के बीच हो सकती है। 
PMV Electric to launch its first electric vehicle compact EV PMV EaS-E on 16 November in India
PMV EaS-E Electric Car - फोटो : PMV Electric
साइज
यह माइक्रो इलेक्ट्रिक कार 2,915 mm लंबी, 1,157 mm चौड़ी और 1,600 mm ऊंची होगी। इसमें 2,087 mm का व्हीलबेस होगा जबकि इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170 mm होगा। साथ ही, EV का कर्ब वेट लगभग 550 किलोग्राम होगा। तो, यह बहुत कॉम्पैक्ट है और शहरों के भीतर सफर करने के लिए बहुत मददगार होगी। छोटे साइज के कारण इसे पार्क करना भी आसान होगा। 
PMV Electric to launch its first electric vehicle compact EV PMV EaS-E on 16 November in India
PMV EaS-E Electric Car - फोटो : PMV Electric
ड्राइविंग रेंज
PMV EaS-E को तीन वैरिएंट्स में पेश किया जाएगा। कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज करने पर वाहनों की ड्राइविंग रेंज 120 किमी से 200 किमी के बीच होगी। ड्राइविंग रेंज ग्राहक द्वारा चुने गए वैरिएंट पर निर्भर करेगी। पीएमवी का दावा है कि गाड़ी की बैटरी महज 4 घंटे के अंदर चार्ज हो सकेगी। निर्माता कार के साथ 3 kW एसी चार्जर दे रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
PMV Electric to launch its first electric vehicle compact EV PMV EaS-E on 16 November in India
PMV EaS-E Electric Car - फोटो : PMV Electric
फीचर्स
फीचर्स की बात करें तो, पीएमवी इलेक्ट्रिक का कहना है कि EaS-E में एक डिजिटल इंफोटेनमेंट सिस्टम, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एयर कंडीशनिंग, रिमोट कीलेस एंट्री और रिमोट पार्क असिस्ट, क्रूज कंट्रोल, सीट बेल्ट जैसे कई फीचर्स मिलेंगे। 
विज्ञापन
PMV Electric to launch its first electric vehicle compact EV PMV EaS-E on 16 November in India
PMV EaS-E Electric Car - फोटो : PMV Electric
जल्द शुरू होगा उत्पादन
वाहन निर्माता का कहना है कि स्मार्ट इलेक्ट्रिक वाहनों का प्रोटोटाइप वर्जन तैयार है। कंपनी इस समय इनका जल्द से जल्द उत्पादन शुरू करने पर काम कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed