बजाज ने हाल ही में अपनी नई Platina 110 H-Gear को लांच किया है जबकि हीरो की स्प्लेंडर iSMART भी अब भारत की पहली BS-6 सर्टिफाइड बाइक बन चुकी है। अब चुकी ये दोनों ही नए मॉडल्स हैं ऐसे में हम इन दोनों बाइक्स के स्पेसिफिकेशन्स, कीमत और फीचर्स के आधार पर आपको बतायेंगे कि इन दोनों में से कौन सी बाइक ज्यादा बेहतर है?
{"_id":"5d034e688ebc3e4ec6727a78","slug":"platina-110-h-gear-vs-splendor-ismart-which-one-is-best-bike-in-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बजाज प्लेटिना या हीरो स्प्लेंडर, जानिये 110 cc सेगमेंट में कौन है असली बादशाह","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
बजाज प्लेटिना या हीरो स्प्लेंडर, जानिये 110 cc सेगमेंट में कौन है असली बादशाह
Fri, 14 Jun 2019 01:52 PM IST
Bani Kalra
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: Bani Kalra
Updated Fri, 14 Jun 2019 01:52 PM IST
विज्ञापन
Platina 110 H-Gear Vs Splendor iSMART
- फोटो : google
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कीमत
bajaj Vs hero
- फोटो : Google
Bajaj Platina 110 H-Gear के ड्रम ब्रेक वेरिएंट की कीमत 53,376 रुपये है। जबकि इसके डिस्क वेरिएंट की कीमत 55,373 रुपये है। वही Hero Splendor iSMART + IBS के ड्रम ब्रेक अलॉय व्हील वेरिएंट की दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 56,280 है। तो यहां पर बजाज की Platina हीरो की Splendor iSMART से 2900 रुपये सस्ती है।
लुक्स और डिजाइन
Platina 110 H-Gear Vs Splendor iSMART
- फोटो : Google
दोनों ही बाइक्स के लुक्स में अंतर है। यहां पर Hero Splendor iSmart ज्यादा प्रीमियम और स्पोर्टी नजर आती है। जबकि बजाज की Platina थोड़ी स्पोर्टी है लेकिन इसका स्टाइल हीरो की इस बाइक के आगे फीका ही है। फिट और फिनिश के मामले में दोनों ही बाइक्स ठीक हैं। दोनों ही बाइक में डिजिटल और एनालॉग मीटर कंसोल है। बजाज Platina की सीट ज्यादा लम्बी है जिससे पीछे बैठने वाले व्यक्ति को आराम मिलता है। Splendor iSmart में बेहतर बॉडी ग्राफिक्स नजर आते हैं। ओवरआल लुक्स के मामले में Hero Splendor iSmart एक कदम आगे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इंजन
Platina 110 H-Gear Vs Splendor iSMART
- फोटो : Google
Bajaj Platina 110 H-Gear
Hero Splendor iSMART
- इंजन: 115cc
- पावर: 8.6 PS @ 7000
- टॉर्क: 9.81Nm @ 5000
- गियर: 5 speed gear
- कर्ब वजन: 118.5 kg
Hero Splendor iSMART
- इंजन: 110cc
- पावर: 9.10PS @ 7500
- टॉर्क: 9 Nm @ 6000
- गियर: 4 speed gear
- कर्ब वजन: 116kg
इंजन स्पेसिफिकेशन्स के मामले में यहां पर Bajaj Platina 110 से ज्यादा दमदार नजर आती है, साथ ही इसके 5 स्पीड गियर राइडिंग को ज्यादा बेहतर और स्मूथ बनाते हैं। हांलाकि पावर के मामले में यहां मुकाबला 19-20 का ही है। ब्रेकिंग की बात करें तो Splendor iSMART के फ्रंट में 130mm का ड्रम ब्रेक लगा है जबकि इसके रियर में 110mm ड्रम ब्रेक दिया गया है लेकिन इसमें डिस्क ब्रेक की सुविधा नहीं है। लेकिन Bajaj Platina 110 H-Gear में 240mm फ्रंट डिस्क ब्रेक और रियर में 110mm ड्रम ब्रेक दिया गया है। इसके अलावा यह 130mm ड्रम ब्रेक में भी उपलब्ध है। दोनों बाइक्स CBS फीचर से लैस हैं।
विज्ञापन
नतीजा
Platina 110 H-Gear Vs Splendor iSMART
- फोटो : Google
स्पेसिफिकेशन्स और कीमत के आधार पर बात करें तो यहां पर बजाज की Platina 110 H-Gear एक कदम आगे नजर आती है लेकिन लुक्स और स्टाइल के मामले में यह Hero Splendor iSMART + IBS से काफी पीछे रह जाती है। दोनों ही कंपनियों की आफ्टर सेल्स सर्विस अच्छी है। पार्ट्स भी आसानी से मिल जाते हैं। अगर आप 110cc सेगमेंट में एक स्टाइलिश बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो आप Splendor iSMART को चुन सकते हैं लेकिन अगर आप सिंपल और स्मूथ राइड के लिए बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो आप Platina 110 H-Gear को चुन सकते हैं