फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लग्जरी स्कूटर 'वेस्पा 946' भारत में लॉन्च, कीमत 12.04 लाख रुपये

Wed, 16 Nov 2016 04:36 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
टीम डिजिटल/अमर उजाला Updated Wed, 16 Nov 2016 04:36 PM IST
विज्ञापन
Piaggios luxury scooter,vespa 946 launch in india, priced at 12.04 lakh
इटली की टू-व्हीलर ब्रांड पियाजियो ने भारत में अपने दो नए स्कूटर 'वेस्पा 946 इंपोरियो अरमानी' और 'वेस्पा 70वीं एनिवर्सरी स्पेशल एडिशन' लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने वेस्पा 946 इंपोरियो अरमानी की कीमत 12.04 लाख रूपये  (एक्स शो रुम, पुणे) रखी है। यह भारत में मौजूद सबसे महंगे स्कूटर में से एक है। वहीं वेस्पा 70वीं एनिवर्सरी स्पेशल एडीशन की कीमत 96,500 रुपये है। 

लुक पर विशेष ध्यान दिया गया है

Piaggios luxury scooter,vespa 946 launch in india, priced at 12.04 lakh
पियाजियो कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीईओ स्टेफानो पिल्लई ने बताया कि "हमने भारत के लोगों के लिए अपने इस लग्जरी स्कूटर को पेश किया है। इसकी सबसे खास बात इसका क्लासिक और लग्जरी लुक है।"

डिजाइन को फैशन डिजाइनर द्वारा तैयार किया गया है

Piaggios luxury scooter,vespa 946 launch in india, priced at 12.04 lakh
बता दें कि इन स्‍कूटर्स को जि‍ओर्जि‍ओ अरमानी की 40वीं वर्षगांठ और पियाजियो ग्रुप की 130वीं वर्षगांठ के मौके पर लॉन्च कि‍या गया है। कंपनी ने इसके लुक पर विशेष ध्यान दिया है। माना जा रहा है कि इसके डिजाइन को फैशन डिजाइनर द्वारा तैयार किया गया है। सीट को लैदर फिनिशिंग दी गई है। साथ ही इसमें एल्यूमिनियम सिलिंडर ब्लॉक्स, लग्जरी एक्सेसरीज, इलैक्ट्रोनिक राइडिंग कंट्रोल्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

125 सीसी सिगल सिलेंडर यूनिट इंजन

Piaggios luxury scooter,vespa 946 launch in india, priced at 12.04 lakh
वेस्पा 946 में 125 सीसी सिंगल सिलेंडर यूनिट इंजन लगा है, जो 11.7 बीएचपी और 10.3 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें 200 एमएम का डबल डिस्क ब्रेक दिया गया है। टू-चैनल एबीएस ब्रेकिंग सिस्टम और 12 इंच के टायर भी स्कूटर में लगाए गए हैं।
विज्ञापन

वेस्पा डीलर से खरीद सकेंगे

Piaggios luxury scooter,vespa 946 launch in india, priced at 12.04 lakh
ग्राहक इन स्कूटर्स को वेस्पा डीलर और पियाजियो के मोटोप्लेक्स पर खरीद सकेंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed