फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

E-Amrit app: नीति आयोग लॉन्च करेगा ई-अमृत एप, जानें इलेक्ट्रिक वाहन मालिकों को क्या होगा फायदा

Fri, 22 Jul 2022 05:41 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 22 Jul 2022 05:41 PM IST
सार

NITI Aayog (नीति आयोग) ने भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। केंद्रीय एजेंसी ने इस मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने के लिए E-Amrit (ई-अमृत) नाम के एक मोबाइल एप की घोषणा की है।

विज्ञापन
NITI Aayog to launch mobile app E-Amrit to raise Electric vehicles awareness
Electric Car - फोटो : Unsplash
NITI Aayog (नीति आयोग) ने भारत में इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए महत्वपूर्ण पहल शुरू की है। केंद्रीय एजेंसी ने इस मुद्दे पर जागरूकता बढ़ाने के लिए E-Amrit (ई-अमृत) नाम के एक मोबाइल एप की घोषणा की है। ई-अमृत अब तक इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) के लिए एक पोर्टल हुआ करता था जिसका मकसद ईवी के सभी पहलुओं के लिए वन-स्टॉप-शॉप बनना था। नया एप एंड्रॉयड-आधारित स्मार्टफोन के लिए जल्द ही गूगल प्लेस्टोर पर लॉन्च किया जाएगा। नीति आयोग ने एक रिपोर्ट भी जारी की है जिसमें कहा गया है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की बढ़ती मांग के कारण भारत का ऊर्जा भंडारण अब तक के उच्चतम स्तर तक पहुंचने की संभावना है। 
NITI Aayog to launch mobile app E-Amrit to raise Electric vehicles awareness
Electric Car - फोटो : Unsplash
ये होगा फायदा
e-AMRIT एप यूजर्स को इंगेजमेंट टूल्स (जुड़ने के उपकरण) जैसी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करता है जो उन्हें इलेक्ट्रिक वाहनों के लाभों का आकलन करने, बचत का निर्धारण करने और भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार और उद्योग में विकास के बारे में सभी जानकारी उनकी उंगलियों पर हासिल करने में सक्षम बनाता है। 
NITI Aayog to launch mobile app E-Amrit to raise Electric vehicles awareness
Electric Car - फोटो : Unsplash
नीति आयोग द्वारा साझा की गई एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस दशक के आखिर तक भारत में 600 गीगावाट घंटे की बैटरी स्टोरेज क्षमता होगी। रिपोर्ट में कहा गया है, "हमारे विश्लेषण के आधार पर, भारत में बैटरी स्टोरेज की कुल संचयी क्षमता 2030 तक 600 GWh होगी, जो कि बेस केस परिदृश्य को देखते हुए और भारत में बैटरी स्टोरेज को अपनाने के लिए ईवी और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे सेगमेंट में मांग प्रमुखता से बढ़ने का अनुमान है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
NITI Aayog to launch mobile app E-Amrit to raise Electric vehicles awareness
Tata Nexon EV - फोटो : For Reference Only
'एडवांस्ड केमिस्ट्री सेल बैटरी रीयूज एंड रिसाइक्लिंग मार्केट इन इंडिया' शीर्षक वाली रिपोर्ट में कहा गया है कि, "भारत में, इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी), स्थिर भंडारण और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों को बैटरी स्टोरेज को अपनाने के लिए प्रमुख मांग चालक होने का अनुमान है।" रिपोर्ट में कहा गया है कि बिजली ग्रिड में परिवहन और बैटरी ऊर्जा भंडारण का विद्युतीकरण बैटरी की मांग के विकास में प्रमुख चालक होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
NITI Aayog to launch mobile app E-Amrit to raise Electric vehicles awareness
MG ZS EV 2022 Electric Car - फोटो : MG Motor
नीति आयोग के सीईओ परमेश्वरन अय्यर ने कहा कि भारत में ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास, सरकार के साथ-साथ ऑटो उद्योग और विदेशी भागीदारी से भारत के ईवी अपनाने को अगले दशक में तेजी से बढ़ने में मदद मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed