फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Black Box: यूरोपीय संघ के देशों की सभी कारों में होगा 'ब्लैक बॉक्स', विमान में होता है इसका इस्तेमाल

Mon, 29 Jan 2024 06:57 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 29 Jan 2024 06:57 PM IST
विज्ञापन
New cars in European Union countries will have Aviation-Derived Black Box Know Details
Airplane Black Box - फोटो : For Reference Only
यूरोपीय संघ में नई कारें एक इवेंट डेटा रिकॉर्डर (ईडीआर) से लैस होंगी। इसे ब्लैक बॉक्स के तौर पर भी जाना जाता है। यूरोपीय आयोग की वेबसाइट पर साझा की गई जानकारी के आधार पर, जुलाई 2024 से सभी नए पंजीकृत वाहनों में इस डिवाइस को स्टैंडर्ड फीचर के तौर पर लगाया जाएगा। इन उपकरणों का इस्तेमाल आम तौर पर एविएशन इंडस्ट्री (विमानन उद्योग) में दुर्घटना के बाद विमान के डिटेल्स हासिल करने के लिए किया जाता है। दिलचस्प बात यह है कि इसे ब्लैक बॉक्स कहा जाता है बावजूद इसके, इस डिवाइस का रंग चमकीला नारंगी होता है। जिससे दुर्घटना की स्थिति में इसे आसानी से देखा जा सकता है।
New cars in European Union countries will have Aviation-Derived Black Box Know Details
ब्लैक बॉक्स - फोटो : For Reference Only
इस फैसले में M1 क्लास के तहत आने वाले सभी वाहनों को शामिल किया जाएगा। यानी उन सभी वाहनों में इस डिवाइस को लगाया जाएगा, जिसमें ड्राइवर सीट सहित आठ यात्रियों के बैठने की जगह है। इसके अलावा, इसमें N1 श्रेणी के वाहन भी होंगे, जिसमें 3500 किलोग्राम से कम के पिकअप ट्रक और वैन शामिल हैं। यह ध्यान देने योग्य है कि ब्लैक बॉक्स को फिर से डिजाइन किया जाएगा ताकि इसकी साइज आसानी से वाहनों में फिट हो सके।
New cars in European Union countries will have Aviation-Derived Black Box Know Details
Car Accident America - फोटो : Wikimedia
ब्लैक बॉक्स अधिकारियों को दुर्घटना का विश्लेषण करने के लिए जरूरी डेटा उपलब्ध कराने में मदद करेगा। इससे उनके लिए यह जांचना आसान हो जाएगा कि गलती किसकी है। यह दुर्घटना से पांच सेकंड पहले और टक्कर के 0.3 सेकंड के बाद के बहुत कम समय के लिए डेटा रिकॉर्ड करेगा। डिवाइस में वाहन के मेक और मॉडल के साथ-साथ उपकरण से संबंधित जानकारी भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
New cars in European Union countries will have Aviation-Derived Black Box Know Details
For Reference Only - फोटो : सोशल मीडिया
ईडीआर को आमतौर पर एयरबैग कंट्रोल यूनिट में इंटीग्रेट किया जाता है और इसे डिएक्टिवेट नहीं किया जा सकता है। यह तब ऑटोमैटिक तरीके से एक्टिव हो जाता है जब एयरबैग और सीट बेल्ट टेंशनर तैनात हो जाते हैं। इसके अलावा, यह रिकॉर्डिंग शुरू करता है जब वाहन का एक्टिव हुड बाहर निकलता है, या यदि 0.15 सेकंड के भीतर लेटरल या लॉगिट्यूडिनल दिशा में स्पीड में 8 किमी / घंटा (5 मील प्रति घंटे) से ज्यादा का बदलाव होता है।
विज्ञापन
New cars in European Union countries will have Aviation-Derived Black Box Know Details
Car Accident America - फोटो : Social Media
यह आदेश ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक गणराज्य/चेकिया, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिथुआनिया, लक्जमबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन और स्वीडन सहित यूरोपीय संघ के 27 देशों में लागू किया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed