भारत में कार खरीदार अब सिर्फ माइलेज या लुक्स ही नहीं, बल्कि एडवांस सेफ्टी फीचर्स को भी प्राथमिकता देने लगे हैं। एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसी तकनीक, जो पहले सिर्फ महंगी गाड़ियों तक सीमित थी, अब किफायती कारों में भी मिलने लगी है। खास बात यह है कि कुछ कारों में यह टेक्नोलॉजी अब 10 लाख रुपये से कम कीमत में भी उपलब्ध है।
ADAS Cars: कम बजट में हाई-टेक सुरक्षा फीचर्स, भारत की सबसे सस्ती एडीएएस कारें, कीमतें ₹10 लाख से कम से शुरू
एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) जैसी तकनीक को कार खरीदार अब काफी तवज्जो देने लगे हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं ADAS फीचर्स वाली भारत की सबसे सस्ती कारों के बारे में। जिनकी कीमतें 10 लाख रुपये से भी कम से शुरू होती हैं। इनमें बड़ी टचस्क्रीन, सेफ्टी टेक और बहुत कुछ मिलता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन है सबसे सस्ती ADAS कार?
Honda Amaze (होंडा अमेज) इस सूची में सबसे किफायती विकल्प है।
होंडा अमेज के ADAS वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से काफी कम से शुरू होती है। इस वेरिएंट में लेन कीप असिस्ट, अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल और कोलिजन मिटिगेशन ब्रेकिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
यह कार शहर में रोजाना इस्तेमाल और छोटे परिवारों के लिए उपयुक्त मानी जाती है।
क्या Mahindra XUV 3XO में मिलता है दमदार सेफ्टी पैकेज?
Mahindra XUV 3XO (महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्सओ) का ADAS वेरिएंट करीब 12 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होता है।
इसमें फॉरवर्ड कोलिजन वार्निंग, ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग और लेन डिपार्चर वार्निंग जैसे फीचर्स मिलते हैं।
साथ ही, इसमें 10.25-इंच टचस्क्रीन और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी दी गई है।
क्या Honda City में प्रीमियम ADAS फीचर्स मिलते हैं?
Honda City (होंडा सिटी) अपने होंडा सेंसिंग सूट के साथ आता है। जिसमें अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीपिंग असिस्ट और रोड डिपार्चर मिटिगेशन शामिल हैं।
इसका ADAS वेरिएंट 13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से कम से शुरू होता है। यह कार आरामदायक व भरोसेमंद ड्राइविंग अनुभव देता है।
क्या Kia Sonet में टेक्नोलॉजी और सेफ्टी का अच्छा बैलेंस है?
Kia Sonet (किआ सोनेट) में फॉरवर्ड कोलिजन अवॉयडेंस असिस्ट, लेन कीप असिस्ट और ड्राइवर अटेंशन वार्निंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
यह एसयूवी अपने स्टाइल, फीचर्स और सेफ्टी के संतुलन के लिए जानी जाती है।
इसका ADAS वेरिएंट 13 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से ज्यादा से शुरू होता है।