फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maserati MC Pura: भारत में लॉन्च हुई मासेराती MC Pura, 621 hp V6 इंजन के साथ सुपरकार का जलवा

Sat, 04 Oct 2025 02:59 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 02:59 PM IST
सार

इटली की लग्जरी कार निर्माता कंपनी Maserati (मासेराती) ने अपनी नई मिड-इंजन सुपरकार MC Pura को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कार दो वर्जन Coupe (कूपे) और Cielo (सिएलो) यानी ओपन-टॉप वर्जन में पेश की गई है।

विज्ञापन
Maserati MC Pura Supercar Launched in India Know Price Features Specifications
Maserati MC Pura Cielo - फोटो : Maserati
इटली की लग्जरी कार निर्माता कंपनी Maserati (मासेराती) ने अपनी नई मिड-इंजन सुपरकार MC Pura को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। यह कार दो वर्जन Coupe (कूपे) और Cielo (सिएलो) यानी ओपन-टॉप वर्जन में पेश की गई है। कूपे की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 4.12 करोड़ रुपये रखी गई है, जबकि सिएलो वर्जन की कीमत 5.12 करोड़ रुपये है। दोनों मॉडल असल में पहले से मौजूद Maserati MC20 का अपडेटेड वर्जन हैं, जिन्हें इसी साल की शुरुआत में वैश्विक बाजार में उतारा गया था।


यह भी पढ़ें - Car vs Bike: कारें बाइक से भारी क्यों होती हैं? राहुल गांधी के अनोखे उदाहरण को बीजेपी ने कहा- बकवास 

यह भी पढ़ें - Tesla Sued: 19 साल की बेटी की मौत के बाद माता-पिता ने टेस्ला पर किया मुकदमा, जानें क्या हैं आरोप
Maserati MC Pura Supercar Launched in India Know Price Features Specifications
Maserati MC Pura - फोटो : Maserati
इंजन पावर और स्पीड
Maserati MC Pura में कंपनी का मशहूर 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो "Nettuno" V6 इंजन दिया गया है, जो 621 हॉर्सपावर (hp) और 719 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यह पावर 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के जरिए रियर व्हील्स तक पहुंचती है।

परफॉर्मेंस की बात करें तो Cielo (कन्वर्टिबल) 0 से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार सिर्फ 3 सेकंड में पकड़ लेती है। वहीं, Coupe (कूपे) इससे भी तेज है। जो सिर्फ 2.9 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटा तक पहुंच जाती है। दोनों वर्जन की टॉप स्पीड 325 किमी प्रति घंटा है। 

यह भी पढ़ें - Top 5 125cc Bikes: रोजमर्रा की सवारी के लिए टॉप-5 125cc कम्यूटर मोटरसाइकिलें, एक लाख रुपये से कम है कीमत 

यह भी पढ़ें - Car Buying Tips: दिवाली पर खरीद रहे हैं नई कार? तो पहले जान लें फायदे की ये पांच जरूरी बातें 
Maserati MC Pura Supercar Launched in India Know Price Features Specifications
Maserati MC Pura - फोटो : Maserati
कैसा है लुक और डिजाइन
MC Pura का बेसिक लुक MC20 जैसा ही रखा गया है, लेकिन मासेराती ने फ्रंट और रियर में कुछ नए डिजाइन एलिमेंट्स जोड़े हैं। फ्रंट ग्रिल का डिजाइन अब पहले से ज्यादा स्पोर्टी और आक्रामक है, जिसमें डार्क फ्रेम दिया गया है। हेडलाइट्स के नीचे लगे एयर इनटेक्स अब ज्यादा बड़े और ध्यान खींचने वाले हैं। रियर बंपर को भी थोड़ा बदला गया है ताकि कार को ज्यादा मस्क्युलर और तराशा हुआ लुक मिल सके।

यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी 2.0 के बाद सस्ती हुईं स्पोर्ट्स बाइक, पांच ऐसी मोटरसाइकिलें जिनकी कीमत सबसे ज्यादा घटी 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maserati MC Pura Supercar Launched in India Know Price Features Specifications
Maserati MC Pura - फोटो : Maserati
लोगो और बैजिंग में खास टच
कार के एक्सटीरियर पर भी कुछ नए फिनिश और रंगों का इस्तेमाल किया गया है। फ्रंट ग्रिल और C-पिलर पर लगे ट्राइडेंट (त्रिशूल) लोगो, साइड में लिखा "MCPura", और व्हील सेंटर पर लगे बैज अब मैजेंटा शेड में हैं, जिनमें ब्लू माइका पार्टिकल्स भी जोड़े गए हैं। कूपे वर्जन में ये बैज ग्लॉसी फिनिश में हैं, जबकि सिएलो में मैट फिनिश। ताकि दोनों मॉडल्स में एक अलग विजुअल लुक मिले।

यह भी पढ़ें - 2025 Mahindra Thar: 2025 महिंद्रा थार हुई लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और नए मॉडल में क्या है खास

यह भी पढ़ें - Citroen Aircross X: सिट्रोन एयरक्रॉस X भारत में लॉन्च, जानें कीमत, फीचर्स और क्या है नया 
विज्ञापन
Maserati MC Pura Supercar Launched in India Know Price Features Specifications
Maserati MC Pura - फोटो : Maserati
केबिन में लेजर-कट लग्जरी
अंदर की बात करें तो MC Pura का केबिन काफी प्रीमियम और स्पोर्टी रखा गया है। सीट्स पर लेजर-एच्च्ड अलकांतारा अपहोल्स्ट्री दी गई है, जिसमें अनइवन वर्टिकल स्ट्राइप्स हैं। सीट डिजाइन पूरी तरह नया है। इसमें डबल-साइडेड बैकिंग है, जो रेड और ब्लू जैसे दो रंगों की लेयरिंग से एक यूनिक लुक देती है। बाकी के लेआउट और टेक फीचर्स MC20 जैसे ही रखे गए हैं।

यह भी पढ़ें - NHAI: अब नेशनल हाइवे पर लगेंगे क्यूआर कोड वाले साइनबोर्ड, जानें आम लोगों को होगा क्या फायदा 

यह भी पढ़ें - EV Sales: ईवी रजिस्ट्रेशन ने तोड़ा रिकॉर्ड, लेकिन सितंबर में यात्री वाहनों की बिक्री घटी 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed