फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki Wagon R: मारुति सुजुकी ने हासिल किया बड़ा मील का पत्थर, भारत में बेचीं वैगनआर की 30 लाख यूनिट्स

Tue, 16 May 2023 05:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 16 May 2023 05:42 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Wagon R Sales Figures Maruti Suzuki Wagon R achieves 30 lakh sales milestone
Maruti Suzuki Wagon R - फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने मंगलवार को एलान किया कि वैगनआर ने भारत में 30 लाख यूनिट्स की बिक्री का मील का पत्थर हासिल कर लिया है। Maruti Suzuki WagonR को भारत में वर्ष 1999 में लॉन्च किया गया था। समय के साथ इसमें काफी बदलाव होता गया। लेकिन अभी भी अपने टॉल-बॉय बॉक्सी डिजाइन को बरकरार रखती है। वैगनआर इस समय भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। 
Maruti Suzuki Wagon R Sales Figures Maruti Suzuki Wagon R achieves 30 lakh sales milestone
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
इंजन
Maruti Suzuki WagonR को दो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। बेस-स्पेक 1.0-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड यूनिट 66 बीएचपी का पावर जेनरेट करती है। इस इंजन को सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा जाता है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन भी मिलता है जो 88 बीएचपी का पावर जेनरेट करता है और 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और एएमटी के साथ आता है। यह कार सीएनजी वर्जन के साथ भी उपलब्ध है।
Maruti Suzuki Wagon R Sales Figures Maruti Suzuki Wagon R achieves 30 lakh sales milestone
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
कीमत
Maruti Suzuki WagonR की मौजूदा कीमत 5.54 लाख रुपये से 7.42 लाख रुपये के बीच एक्स-शोरूम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Wagon R Sales Figures Maruti Suzuki Wagon R achieves 30 lakh sales milestone
Maruti Suzuki WagonR Facelift 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
कंपनी का एलान
इस घोषणा पर टिप्पणी करते हुए शशांक श्रीवास्तव, सीनियर एक्जीक्यूटिव ऑफिसर, मार्केटिंग एंड सेल्स, मारुति सुजुकी इंडिया ने कहा, "3 मिलियन से अधिक संचयी बिक्री के साथ वैगनआर की निरंतर सफलता सबसे प्रतिष्ठित भारतीय हैचबैक में से एक के रूप में इसके निर्विवाद शासन का एक वसीयतनामा है। अपने लॉन्च के बाद से, WagonR लगातार विकसित हुई है और क्लास-लीडिंग फीचर्स, डिजाइन और परफॉर्मेंस के साथ ग्राहकों की वरीयताओं को बदलने की नब्ज तक पहुंच गई है।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed