फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki ने ऑल्टो, सेलेरिओ, ऑल्टो K10 और इको पर दिया 43,000 रुपये का डिस्काउंट

Mon, 03 Jun 2019 10:04 AM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Mon, 03 Jun 2019 10:04 AM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki offering best Discount on Alto Celerio Alto K10 and EECO in June 2019
maruti suzuki cars discount - फोटो : Amar Ujala

देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी की लगातार दूसरी बार सेल में गिरावट आई है। इस साल अप्रैल और मई महीने में मारुति सुजुकी की गाड़ियों को ग्राहकों का साथ नहीं मिला, मार्किट एक्सपर्ट मानते है यह गिरावट मई के महीने में भी देखने को मिल सकती है लेकिन धीरे-धीरे बिक्री अपनी पुरानी रफ्तार में लौट आयेगी। फ़िलहाल मारुति सुजुकी अपनी बिक्री को बढ़ाने के लिए कुछ खास ऑफर्स ग्राहकों के लिये लेकर आई है। तो यदि आप इन दिनों के नई कार खरीदने की सोच रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि मारुति किस कार पर दे रही ही क्या ऑफर...  

मारुति सुजुकी ऑल्टो

Maruti Suzuki offering best Discount on Alto Celerio Alto K10 and EECO in June 2019
New Alto
  • ऑल्टो
  • ऑफर: 38,000 रुपये का डिस्काउंट

मारुति अपनी सबसे छोटी कार ऑल्टो पर जून के इस महीने में 38,000 रुपये का डिस्काउंट दे रही है। इस कार की कीमत 2.93 लाख रुपये से लेकर 3.72 लाख रुपये तक जाती है। इसमें 800cc का इंजन लगा है और यह कार एक लीटर पेट्रोल में 22 किलोमीटर की दूरी तय करती है। हाल ही में मारुति ने फेसलिफ्ट ऑल्टो को पेश किया था।

मारुति सुजुकी ऑल्टो K10

Maruti Suzuki offering best Discount on Alto Celerio Alto K10 and EECO in June 2019
Alto K10
  • ऑल्टो K10
  • ऑफर: 43,000 रुपये का डिस्काउंट
मारुति ऑल्टो K10 की दिल्ली में एक्स-शो 3.65  लाख रुपये से लेकर 4.44 लाख रुपये तक जाती है।   इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है। एक लीटर पेट्रोल में यह कार 24 किलोमीटर की माइलेज देती है। इस कार की खासियत इसका इंजन है जो इसे देता है काफी जबरदस्त परफॉरमेंस। फिलहाल इस पर काफी अच्छी डील है जिसका फायदा उठाया जा सकता है। जून के इस महीने में 43,000  रुपये का डिस्काउंट इस कार पर मिल रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

मारुति सुजुकी सेलेरिओ

Maruti Suzuki offering best Discount on Alto Celerio Alto K10 and EECO in June 2019
Maruti Suzuki Celerio - फोटो : Maruti Suzuki
  • सेलेरिओ
  • ऑफर: 43,000 रुपये का डिस्काउंट

 मारुति की सेलेरिओ में आपको काफी अच्छा स्पेस मिलता है। दिल्ली में इस कार की एक्स-शो रूम कीमत 4.31 लाख से लेकर 5.48 लाख रुपये तक जाती है। इसमें 1.0 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है। एक लीटर पेट्रोल में यह कार 23 किलोमीटर की माइलेज देती है। जून के इस महीने में 43,000  रुपये का डिस्काउंट इस कार पर मिल रहा है।
 
 

विज्ञापन

 मारुति सुजुकी EECO

Maruti Suzuki offering best Discount on Alto Celerio Alto K10 and EECO in June 2019
maruti eeco
  • EECO
  • ऑफर: 18,000रुपये का डिस्काउंट
 मारुति EECO पर इन दिनों 18000 रुपये का डिस्काउंट चल रहा है। दिल्ली में इस कार की एक्स-शो रूम कीमत 3.55 लाख रुपये से लेकर 6.54 लाख रुपये के बीच है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है जो 15.37 kmpl की माइलेज देता है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed