फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Suzuki Grand Vitara CNG: जल्द लॉन्च होगी मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा सीएनजी, जानें लॉन्चिंग डिटेल्स

Wed, 16 Nov 2022 09:01 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 16 Nov 2022 09:01 PM IST
विज्ञापन
Maruti Suzuki Grand Vitara CNG to launch in December in India Know Mileage Specs Details News in Hindi
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) अपने सीएनजी लाइनअप में लोकप्रियता हासिल कर रही है। हाल ही में बलेनो और एक्सएल-6 का सीएनजी वर्जन लॉन्च करने के बाद, कार निर्माता नई Maruti Suzuki Grand Vitara (मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा) का सीएनजी मॉडल लॉन्च करने के लिए तैयार है। रिपोर्ट के मुताबिक भारत में नई मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा सीएनजी अगले महीने लॉन्च होने वाली है। 
Maruti Suzuki Grand Vitara CNG to launch in December in India Know Mileage Specs Details News in Hindi
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
यह Toyota Urban Cruiser Hyryder CNG (टोयोटा अर्बन क्रूजर हाइराइडर सीएनजी) के रास्ते पर चल रही है, जो आने वाले हफ्तों में बिक्री के लिए निर्धारित है। साथ ही, जब Hyryder का CNG वर्जन पहली बार पेश होगा, तो यह CNG ऑप्शन के साथ एकमात्र मिड-साइज की एसयूवी होगी। 
Maruti Suzuki Grand Vitara CNG to launch in December in India Know Mileage Specs Details News in Hindi
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
ग्रैंड विटारा सीएनजी लॉन्चिंग के बाद, मारुति सुजुकी की पहली ऐसी कार होगी जो पेट्रोल इंजन, हाइब्रिड और सीएनजी के साथ उपलब्ध होगी। इसके अलावा, मारुति सुजुकी न्यू जेनरेशन ब्रेजा मिड-साइज एसयूवी के सीएनजी वर्जन भी पर काम कर रही है। हालांकि ग्रैंड विटारा के सब-4-मीटर एसयूवी ब्रेजा से पहले डेब्यू करने की संभावना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Maruti Suzuki Grand Vitara CNG to launch in December in India Know Mileage Specs Details News in Hindi
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : Maruti Suzuki
इंजन पावर और माइलेज
Maruti Suzuki Grand Vitara CNG और Toyota Hyryder CNG को पॉवर देने वाला 1.5-लीटर इंजन दोनों वाहनों के बीच साझा किया जाएगा। सीएनजी फॉर्मेट में, इंजन हाल ही में लॉन्च किए गए एक्सएल-6 सीएनजी के समान 87 bhp का पावर जेनरेट करेगा। मारुति सुजुकी ग्रैंड विटारा सीएनजी से 26.10 किमी प्रति किलोग्राम का माइलेज मिलने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
Maruti Suzuki Grand Vitara CNG to launch in December in India Know Mileage Specs Details News in Hindi
Maruti Suzuki Grand Vitara 2022 - फोटो : For Reference Only
मुकाबला
टोयोटा Hyryder CNG को दो वैरिएंट्स में पेश करेगी। हालांकि हम उम्मीद कर सकते हैं कि मारुति सुजुकी ज्यादा ट्रिम्स के ऑप्शंस की पेशकश करेगी, शायद एंट्री-लेवल वैरिएंट भी। उम्मीद है कि ग्रैंड विटारा सीएनजी की कीमत हाइराइडर सीएनजी से थोड़ी कम होगी। दोनों एसयूवी भारतीय बाजार में एक-दूसरे को टक्कर देंगी, क्योंकि हाइब्रिड या सीएनजी की बात करें तो उनका कोई सीधा प्रतिद्वंद्वी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed