फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Maruti Celerio: नई सेलेरियो की बुकिंग 15000 के पार, वेटिंग पीरियड बढ़ा, देती है 26 Kmpl का माइलेज

Sat, 11 Dec 2021 03:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 11 Dec 2021 03:36 PM IST
सार

Celerio (सेलेरियो) हैचबैक कार के सेकंड जेनरेशन मॉडल को लॉन्चिंग के एक महीने के भीतर 15,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल हुई है। नया मॉडल पिछली पीढ़ी सेलेरियो की तुलना में काफी बेहतर है।

विज्ञापन
maruti celerio 2021 receives over 15000 bookings maruti celerio 2021 waiting period maruti suzuki celerio 2021 mileage features price details
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Twitter
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी Maruti Suzuki (मारुति सुजुकी) ने नवंबर 2021 के दूसरे हफ्ते में Celerio (सेलेरियो) हैचबैक कार के सेकंड जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया। लॉन्चिंग के एक महीने के भीतर इस मॉडल को 15,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल हुई है। नया मॉडल पिछली पीढ़ी सेलेरियो की तुलना में काफी बेहतर है। सेलेरियो के पिछले मॉडल की हर महीने करीब 5,000 से 6,000 यूनिट्स की बुकिंग होती थी। इस समय नई 2021 मारुति सेलेरियो की वैरिएंट्स के आधार पर 12 हफ्ते (जो करीब 3 महीने है) की वेटिंग पीरियड चल रही है। 
maruti celerio 2021 receives over 15000 bookings maruti celerio 2021 waiting period maruti suzuki celerio 2021 mileage features price details
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
वेटिंग पीरियड
हाई वेटिंग पीरियड का कारण सेमीकंडक्टर चिप और इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेन्ट्स की वैश्विक कमी है। दरअसल सितंबर, अक्तूबर और नवंबर के महीने में मारुति सुजुकी के मासिक उत्पादन में क्रमश: 60 प्रतिशत, 40 प्रतिशत और 15 प्रतिशत की गिरावट आई है। सेमीकंडक्टर की कमी के कारण, मारुति सुजुकी कारों का लंबा वेटिंग पीरियड चल रहा है और वाहन निर्माता के पास लगभग 2,50,000 ऑर्डर लंबित पड़े हैं। जहां पेट्रोल मॉडल्स का वेटिंग पीरियड 9 से 12 हफ्ते चल रहा है वहीं, सीएनजी मॉडल की वेटिंग पीरियड 17 से 18 हफ्ते तक है। 
maruti celerio 2021 receives over 15000 bookings maruti celerio 2021 waiting period maruti suzuki celerio 2021 mileage features price details
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
कितनी है कीमत
नई 2021 मारुति सेलेरियो चार ट्रिम्स (LXi, VXi, ZXi और ZXi+) और सात वैरिएंट्स (4 मैनुअल और 3 AMT) में आती है। LXi, VXi, ZXi और ZXi+ मैनुअल वैरिएंट्स की कीमत क्रमश: 4.99 लाख रुपये, 5.63 लाख रुपये, 5.94 लाख रुपये और 6.44 लाख रुपये है। VXi, ZXi और ZXi+ AMT वैरिएंट्स की कीमत क्रमश: 6.13 लाख रुपये, 6.44 लाख रुपये और 6.94 लाख रुपये है। उपरोक्त सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं। 
 
वेरिएंट कीमत (रुपये)
LXI MT 4.99 लाख
VXI MT 5.63 लाख
VXI AMT 6.13 लाख
ZXI MT 5.94 लाख
ZXI AMT 6.44 लाख
ZXI+ MT 6.44 लाख
ZXI+ AMT 6.94 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
maruti celerio 2021 receives over 15000 bookings maruti celerio 2021 waiting period maruti suzuki celerio 2021 mileage features price details
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
इंजन और पावर
मारुति सुजुकी सेलेरियो में अब नेक्स्ट जेनरेशन K10 1.0-लीटर 3-सिलेंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है और यह मैनुअल और एएमटी दोनों गियरबॉक्स ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। यह इंजन 49 Kw (66 hp) का पावर और 89 Nm का टार्क जेनरेट करता है। कार का यह भी दावा है कि नया इंजन सभी वेरिएंट्स में CO2 उत्सर्जन को 19 प्रतिशत तक कम करने में सक्षम है। इसमें कूल्ड EGR, ऑटो टेंशनर और इंटीग्रेटेड एग्जॉस्ट मैनिफोल्ड दिए गए हैं। 
विज्ञापन
maruti celerio 2021 receives over 15000 bookings maruti celerio 2021 waiting period maruti suzuki celerio 2021 mileage features price details
Maruti Celerio 2021 - फोटो : Maruti Suzuki
सबसे ज्यादा माइलेज
कंपनी का दावा है कि सेलेरियो के पिछले मॉडल की तुलना में नया मॉडल 23 प्रतिशत ज्यादा माइलेज देता है। नई सेलेरियो 26.68 किलोमीटर प्रति लीटर के माइलेज के साथ देश में सबसे ज्यादा ईंधन-कुशल पेट्रोल कार होने का दावा करती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed