{"_id":"65fd44365a1e3c380409463f","slug":"how-to-get-pollution-certificate-online-how-to-download-puc-certificate-online-2024-03-22","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PUCC Online: अगर खो गया है आपके वाहन का पीयूसी प्रमाणपत्र, तो घबराएं नहीं, घर बैठे ऐसे हासिल करें ऑनलाइन","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
PUCC Online: अगर खो गया है आपके वाहन का पीयूसी प्रमाणपत्र, तो घबराएं नहीं, घर बैठे ऐसे हासिल करें ऑनलाइन
भारत में सभी वाहनों के लिए प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) प्रमाणपत्र का होना अनिवार्य है। पीयूसी प्रमाणपत्र इस बात का प्रमाण है कि आपके वाहन का उत्सर्जन मुनासिब सीमा के अंदर है। आप किसी भी अधिकृत पीयूसी टेस्टिंग सेंटर से पीयूसी प्रमाणपत्र हासिल कर सकते हैं।
2 of 5
How To Download PUC Certificate Online
- फोटो : iStock
हालांकि पीयूसी प्रमाणपत्र हासिल करने की प्रक्रिया प्राथमिक रूप से ऑफलाइन है। क्योंकि इसमें वाहन को परीक्षण के लिए ले जाना शामिल है। फिर भी आप उत्सर्जन के लिए परीक्षण किए जाने के बाद प्रमाणपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां हम आपको बता रहे हैं कि ऐसा कैसे कर सकते हैं। पीयूसी सेंटर पर अपने वाहन की टेस्टिंग करवाने और शुल्क का भुगतान करने के बाद, वैध प्रमाणपत्र को या तो केंद्र से ही हासिल किया जा सकता है। या फिर इसे वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। यदि आपने इसे खो दिया है या यह नहीं मिल रही है, तो प्रमाणपत्र को ऑनलाइन डाउनलोड करना आपके लिए आसान है। हालांकि डाउनलोड करते समय यह मान्य होना चाहिए।
3 of 5
How To Download PUC Certificate Online
- फोटो : For Reference Only
परिवहन सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर Vahan (वाहन) पोर्टल पर जाएं और फिर "पीयूसी प्रमाणपत्र" टैब पर क्लिक करें। यहां अपने वाहन का पंजीकरण संख्या और चेसिस संख्या दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
How To Download PUC Certificate Online
- फोटो : For Reference Only
अगले खुलने वाले पन्ने पर, "पीयूसी डिटेल्स हासिल करें" पर क्लिक करें। यदि आपके पास वैध पीयूसी प्रमाणपत्र है, तो आप इसे इस पन्ने से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आपके पास वैध पीयूसी प्रमाणपत्र नहीं है, तो आपको अधिकृत पीयूसी परीक्षण केंद्र पर जाना होगा।
विज्ञापन
5 of 5
How To Download PUC Certificate Online
- फोटो : पीटीआई
यहां ध्यान दें कि नए मोटरसाइकिल और कारों के लिए पीयूसी प्रमाणपत्र एक साल के लिए वैध होता है। जिसके बाद आपको हर छह महीने में इसे रिन्यू (नवीनीकृत) करना होगा। वैध पीयूसी प्रमाणपत्र न होने पर आपको कानूनी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि अवैध पीयूसी सर्टिफिकेट के साथ वाहन चलाने पर छह महीने तक की जेल या 1,000 रुपये के जुर्माने के दंड का प्रावधान है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।