फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125: दोनों में कौन-सा स्कूटर है आपके लिए बेहतर? जानें अंतर

Sat, 25 Oct 2025 06:07 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 25 Oct 2025 06:07 PM IST
सार

125cc स्कूटर सेगमेंट भारत में काफी लोकप्रिय और मुकाबले वाला है। अगर आप नया 125cc स्कूटर लेने का सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको दो स्कूटरों की तुलना करके बात रहे हैं। 
 

विज्ञापन
Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125 Comparison Between Two Scooters Know Details
Honda Activa 125 - फोटो : HMSI
125cc स्कूटर सेगमेंट भारत में काफी लोकप्रिय और मुकाबले वाला है। इस रेंज में दो मॉडल सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं- Honda Activa 125 (होंडा एक्टिवा 125) और Suzuki Access 125 (सुजुकी एक्सेस 125)। दोनों ही स्कूटर भरोसेमंद, स्मूद और प्रैक्टिकल हैं, लेकिन दोनों का टारगेट राइडर थोड़ा अलग है। अगर आप नया 125cc स्कूटर लेने का सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको इन दोनों स्कूटरों की तुलना करके बात रहे हैं। 


यह भी पढ़ें - EV Car Sales: कार बिक्री में ईवी की हिस्सेदारी पहुंची पांच प्रतिशत तक, एक साल में लगभग दोगुनी बढ़ोतरी
Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125 Comparison Between Two Scooters Know Details
Suzuki Access 125 Scooter - फोटो : Suzuki Motorcycle
परफॉर्मेंस और राइडिंग एक्सपीरियंस
दोनों स्कूटर 124cc सिंगल-सिलिंडर इंजन से लैस हैं, जो करीब 8.2 bhp की पावर और 10 Nm का टॉर्क देते हैं। फर्क बस उनके इंजन ट्यूनिंग में है। Honda Activa 125 का इंजन स्मूद और बैलेंस्ड परफॉर्मेंस देता है। यानी यह रोजमर्रा के शहर के ट्रैफिक और आरामदायक राइडिंग के लिए परफेक्ट है। 

वहीं, Suzuki Access 125 थोड़ी ज्यादा रेस्पॉन्सिव और फुर्तीली है। इसमें एक्सेलेरेशन और थ्रॉटल रिस्पॉन्स बेहतर मिलता है, जिससे इसे चलाना और भी मजेदार हो जाता है। खासकर स्टॉप-गो ट्रैफिक या छोटी-छोटी दूरी पर।

यह भी पढ़ें - BMW Car Fire: हाईएंड और अति-सुरक्षित गाड़ियों में भी क्यों लग जाती है आग? लग्जरी कारों में आग लगने के तकनीकी कारण 
Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125 Comparison Between Two Scooters Know Details
2025 Honda Activa 125 Scooter - फोटो : HMSI
वजन और हैंडलिंग
दोनों स्कूटर का वजन लगभग बराबर है- Access 125 का 106 किलो और Activa 125 का 107 किलो। Activa की सस्पेंशन सेटिंग और बैलेंसिंग इसे ज्यादा स्टेबल और भरोसेमंद राइड देती है। 

अगर आप शहर में ट्रैफिक के बीच स्कूटर को आसानी से मोड़ना पसंद करते हैं, तो Access 125 ज्यादा हल्का और आसान लगेगा। वहीं, अगर आप थोड़ी सॉलिड और ग्रिप वाली राइड चाहते हैं, तो Activa 125 बेहतर साबित होगी।

यह भी पढ़ें - Bharat Taxi: अब ओला-उबर को टक्कर देगी देश की पहली कोऑपरेटिव टैक्सी सर्विस, दिल्ली में अगले महीने लॉन्च होगी पायलट सेवा, जानें पूरी डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन
Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125 Comparison Between Two Scooters Know Details
Suzuki Access 125 - फोटो : अमर उजाला
फीचर्स और टेक्नोलॉजी
दोनों स्कूटर फीचर्स के मामले में काफी मॉडर्न हैं। Honda Activa 125 में LED लाइट्स, साइलेंट स्टार्ट सिस्टम और टॉप वेरिएंट में 4.2 इंच TFT डिस्प्ले मिलता है, जो होंडा रोडसिंक एप से स्मार्टफोन कनेक्टिविटी देता है। 

वहीं Suzuki Access 125 में भी ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल/मैसेज अलर्ट जैसे फीचर्स हैं। इसका लंबा और आरामदायक सीट डिज़ाइन इसे फैमिली राइड के लिए और बेहतर बनाता है।

ब्रांड भरोसे की बात करें तो होंडा का नाम अब भी ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है। Activa की लंबी उम्र, कम मेंटेनेंस और Honda की बड़ी सर्विस नेटवर्क इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं।

यह भी पढ़ें - Car Insurance: क्या कम ड्राइव करने वालों के लिए कार बीमा का 'जितना चलाओ, उतना भरो' पॉलिसी सस्ता पड़ता है? जानें डिटेल्स
विज्ञापन
Honda Activa 125 vs Suzuki Access 125 Comparison Between Two Scooters Know Details
Honda Activa 125 - फोटो : HMSI
कीमत और नतीजा
अगर आप हल्का, तेज और थोड़ा स्पोर्टी राइड फील चाहते हैं तो Suzuki Access 125 आपके लिए बेहतर ऑप्शन है। लेकिन अगर आपको भरोसेमंद, स्मूद और कम झंझट वाला स्कूटर चाहिए, तो Honda Activa 125 सही चुनाव होगा।

कीमत की बात करें तो Access 125 की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 77,284 रुपये है। जबकि Activa 125 की एक्स-शोरूम कीमत 88,339 रुपये से शुरू होती है। कुल मिलाकर, दोनों स्कूटर शानदार हैं। बस आपको तय करना है कि आप "स्पोर्टी राइड" पसंद करते हैं या "कंफर्ट और भरोसा"। 

यह भी पढ़ें - MoRTH: ड्राइविंग लाइसेंस पर मोबाइल नंबर अपडेट करें, वरना हो सकता है सस्पेंशन, सड़क परिवहन मंत्रालय की चेतावनी
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed