फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hero Passion Pro: हीरो पैशन प्रो भारत में हुई बंद, आधिकारिक वेबसाइट से भी हटाई गई

Fri, 28 Jul 2023 01:28 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 28 Jul 2023 01:28 PM IST
विज्ञापन
Hero MotoCorp delists Hero Passion Pro from official website indicates bike has been discontinued
Hero Passion Pro 110 - फोटो : Hero MotoCorp
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट से Passion Pro (पैशन प्रो) को हटा दिया है। जिससे पता चलता है कि यह बाइक भारतीय बाजार में बंद कर दी गई है।


पैशन प्रो दो वैरिएंट्स में उपलब्ध था- ड्रम और डिस्क, जिनकी एक्स-शोरूम कीमतें 85,000 रुपये से शुरू होती हैं।  बाइक में 113.2cc, सिंगल-सिलेंडर इंजन था जो 9.02bhp का पावर और 9.89 Nm का टॉर्क जेनरेट करता था।
Hero MotoCorp delists Hero Passion Pro from official website indicates bike has been discontinued
Hero Passion XTec - फोटो : Hero MotoCorp
पैशन प्रो के अलावा Passion Plus (पैशन प्लस) और Passion Xtec (पैशन एक्सटेक) उपलब्ध है, जिनकी बिक्री अभी भी जारी है। एक तरफ जहां, पैशन प्लस एक एंट्री-लेवल कम्यूटर बाइक है। वहीं, एक्सटेक प्रो एक ज्यादा प्रीमियम वर्जन है।
 
Hero MotoCorp delists Hero Passion Pro from official website indicates bike has been discontinued
Hero Passion XTec - फोटो : Hero MotoCorp
Passion Xtec
पैशन एक्सटेक में वही मोटर और हार्डवेयर मिलता है लेकिन इसमें एक एलईडी हेडलाइट और एक फुल डिजिटल कंसोल है। इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलती है, जो आपको कॉल और एसएमएस अलर्ट मिलता है। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए एक साइड-स्टैंड कट-ऑफ सेंसर भी है। इसके अलावा एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट भी दी गई है। इसकी कीमत बेस मॉडल के लिए 80,038 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) से शुरू होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hero MotoCorp delists Hero Passion Pro from official website indicates bike has been discontinued
Passion Plus - फोटो : Hero MotoCorp
Passion Plus
हालांकि, अगर आप तुलनात्मक रूप से एक सिंपल सेटअप की तलाश में हैं, तो पैशन प्लस विकल्प हो सकता है। इसमें छोटी 97.2cc इंजन मिलता है जो 7.91bhp का पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके अलावा, पैशन प्लस एक सेमी-डिजिटल क्लस्टर, एक यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एक साइड-स्टैंड कट-ऑफ फंक्शन और हीरो की स्टैंडर्ड i3S टेक्नोलॉजी के साथ आती है। इसकी कीमत 76,301 रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed