{"_id":"68db77504789bc885100cb0e","slug":"gst-2-0-meets-festive-discounts-huge-price-cuts-on-hatchbacks-sedans-and-suvs-2025-09-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Car Offers: त्योहारों में कार खरीदने का सही मौका, होगी लाखों की बचत, जानें कौन-सी एसयूवी-सेडान पर कितना फायदा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Offers: त्योहारों में कार खरीदने का सही मौका, होगी लाखों की बचत, जानें कौन-सी एसयूवी-सेडान पर कितना फायदा
Tue, 30 Sep 2025 11:53 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 30 Sep 2025 11:53 AM IST
सार
भारत में फेस्टिव सीजन हमेशा से ही कार खरीदारों के लिए खास रहा है। लेकिन इस बार 2025 में तस्वीर और भी दिलचस्प हो गई है। GST 2.0 (जीएसटी 2.0) की वजह से दाम घटने और डीलरशिप के फेस्टिव ऑफर्स ने मिलकर ऐसी स्थिति बना दी है कि हैचबैक, कॉम्पैक्ट सेडान और एसयूवी पहले से ज्यादा सस्ती हो गई हैं।
विज्ञापन
Car Offers 2025
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में फेस्टिव सीजन हमेशा से ही कार खरीदारों के लिए खास रहा है। लेकिन इस बार 2025 में तस्वीर और भी दिलचस्प हो गई है। GST 2.0 (जीएसटी 2.0) की वजह से दाम घटने और डीलरशिप के फेस्टिव ऑफर्स ने मिलकर ऐसी स्थिति बना दी है कि हैचबैक, कॉम्पैक्ट सेडान और एसयूवी पहले से ज्यादा सस्ती हो गई हैं। यानी कि स्थायी जीएसटी कटौती और अस्थायी डिस्काउंट-एक्सचेंज बोनस मिलाकर खरीदारों के लिए जबरदस्त बचत का मौका है।
Tata Nexon Car Offers 2025
- फोटो : Tata Motors
टाटा नेक्सॉन
टाटा नेक्सॉन पर इस दिवाली सबसे बड़ा फायदा मिल रहा है, जिसमें कुल 2 लाख रुपये तक की बचत हो सकती है। इसमें से 1.55 लाख रुपये का फायदा सीधे जीएसटी कटौती से मिल रहा है। जबकि बाकी 45,000 रुपये का लाभ डीलर्स की तरफ से कैश डिस्काउंट, स्क्रैपेज इंसेंटिव और कॉर्पोरेट ऑफर्स के रूप में दिए जा रहे हैं। पहले से ही शहरी ग्राहकों की फेवरेट कार होने के बाद अब ये डील इसे और आकर्षक बना रही है।
यह भी पढ़ें - BE 6 Batman Edition: महिंद्रा ने मुंबई में शुरू की BE 6 बैटमैन एडिशन की डिलीवरी, जानें क्या है इसमें खास

Honda Elevate Car Offers 2025
- फोटो : Honda
होंडा एलिवेट
होंडा एलिवेट पर कुल 1.22 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 91,100 रुपये सीधे जीएसटी से कम हुए हैं, और बाकी 31,000 रुपये एक्सचेंज बोनस, एक्सेसरीज और लॉयल्टी पैक्स के रूप में मिलते हैं। यह ऑफर क्रेटा और सेल्टोस जैसे तगड़े प्रतिद्वंद्वियों के बीच एलिवेट की पकड़ मजबूत करने के लिए है।
यह भी पढ़ें - Mumbai-Pune Expressway: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सफर होगा और तेज, 'मिसिंग लिंक' प्रोजेक्ट अब लगभग तैयार

Honda Amaze Car Offers 2025
- फोटो : Honda Cars
होंडा अमेज
होंडा अमेज पर इस बार डबल ऑफर है। पुरानी सेकंड-जेनरेशन अमेज का स्टॉक 97,200 रुपये तक की छूट के साथ खाली किया जा रहा है।
वहीं, नई थर्ड-जेनरेशन अमेज, जिसे हाल ही में लॉन्च किया गया है, उस पर टॉप-एंड ZX CVT वेरिएंट में 1.60 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है। इसमें 1.20 लाख रुपये जीएसटी कटौती और 40,000 रुपये एक्सचेंज बोनस शामिल हैं। नया मॉडल आते ही इतना बड़ा ऑफर देना साफ इशारा है कि होंडा तेजी से ग्राहकों को अपग्रेड कराना चाहती है।
यह भी पढ़ें - Tesla Model Y: टेस्ला इंडिया ने शुरू की मॉडल Y की डिलीवरी, दो महीने पहले भारत में हुई लॉन्च

Maruti Suzuki Wagon R Car Offers 2025
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति सुजुकी वैगनआर
लो बजट कारों में मारुति वैगनआर पर कुल 75,000 रुपये तक के फायदे हैं। इसमें 45,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपये स्क्रैपेज और 5,000 रुपये का कॉर्पोरेट ऑफर शामिल है। पहली बार कार खरीदने वालों के लिए ये पैकेज काफी दमदार है।
यह भी पढ़ें - GST 2.0: जीएसटी में बदलाव के बाद सेडान कारों की कीमत में बड़ी कटौती, देखें टॉप-5 की लिस्ट