फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन सेफ्टी फीचर्स के बिना सड़कों पर नहीं उतरेंगी कारें, गाड़ी खरीदते वक्त आप भी रखें ध्यान!

Sat, 18 Jan 2020 06:03 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 18 Jan 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
Govt issued Pedestrian protection Safety Norms system in cars from october 2020
Global NCAP Rating India - फोटो : Global NCAP

केंद्र सरकार सड़क पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए कडे कदम उठाने जा रही है। जिसके तहत इस साल अक्टूबर से कारों में नए मानक लागू होंगे। इन मानकों के तहत सभी कारों और एसयूवी वाहन निर्मातों को अपनी गाड़ियों में पेडेस्ट्रियन प्रोटेक्शन सॉफ्टवेयर लगाना अनिवार्य होगा।


 

Govt issued Pedestrian protection Safety Norms system in cars from october 2020
कार एयरबैग

2018 में शुरू हुई थी पहल

2018 की शुरुआत में सरकार ने आने वाली सभी नई कारों में इन बदलावों की सिफारिश की थी, जिनमें नए डिजाइन के बोनेट बनाने के लिए कहा गया था। ताकि सड़क पर पैदल चलने वालों के साथ अगर कोई हादसा घटता है, तो उन्हें कम से कम नुकसान पहुंचे।

Govt issued Pedestrian protection Safety Norms system in cars from october 2020
दुर्घटनाग्रस्त कार। - फोटो : अमर उजाला

1.5 लाख लोगों की मौत

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक हर साल 1.5 लाख लोग सड़क हादसों में मारे जाते हैं। जिनमें 60 फीसदी पैदल यात्री होते हैं। जिसे देखते हुए दुनियाभर में पैदल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कड़े नियम बनाए गए हैं। पैदल यात्रियों को कम से कम चोट लगे इसके लिए गाड़ियों में अगले हिस्से में फ्रंट सेंसर्स लगाने का प्रावधान किया गया है, जो एक सॉफ्टवेयर से जुड़े होंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Govt issued Pedestrian protection Safety Norms system in cars from october 2020
Car Pedestrian safety - फोटो : Youtube

अमेरिका, ब्रिटेन के मुकाबले भारत पीछे

वहीं गाड़ियों में खास एयरबैग्स यूनिट लगी होगी, जो इंफ्रारेड टेक्नोल़ॉजी की मदद से संभावित हादसे को भांपते हुए एक्यूटेटर्स इंजन हुड को ऊपर की तरफ उठा देंगे, ताकि पैदल यात्री कठोर चीजों जैसे इंजन के संपर्क में आने से बच जाए। अमेरिका और ब्रिटेन के मुकाबले भारत में फिलहाल ऑटोमोटिव सेफ्टी स्टैंडर्ड्स अभी बेहद पीछे हैं।

विज्ञापन
Govt issued Pedestrian protection Safety Norms system in cars from october 2020
Car Pedestrian safety Features - फोटो : Social Media

पहले लग्जरी कारों में आते थे ये फीचर्स

लेकिन अब सरकार सक्रियता दिखाते हुए नए नियमों को लागू करने में जुट गई है। ताकि पैदल यात्रियों के जानोमाल की सुरक्षा की जा सके। इससे पहले पेडेस्ट्रियन सेफ्टी फीचर्स केवल लग्जरी गाड़ियों में आते थे, लेकिन धीरे-धीरे उन्हें सभी गाड़ियों में लागू किया जा रहा है। 2019 में वाहनों की सुरक्षा मानकों को लेकर सबसे ज्यादा सक्रियता दिखाई गई, जहां अक्टूबर से पहले ही सभी कंपनियों ने नए सुरक्षा मानकों के मुताबिक अपनी गाड़ियों को अपग्रेड कर दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed