{"_id":"677cf7e399d93cb5ab014af7","slug":"fada-auto-sales-data-retail-automobile-sales-in-india-grew-9-1-per-cent-in-2024-2025-01-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auto Sales: भारत में 2024 में ऑटोमोबाइल बिक्री में दर्ज हुई 9.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी, ज्यादातर सेगमेंट में इजाफा","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Auto Sales: भारत में 2024 में ऑटोमोबाइल बिक्री में दर्ज हुई 9.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी, ज्यादातर सेगमेंट में इजाफा
Tue, 07 Jan 2025 03:16 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 07 Jan 2025 03:16 PM IST
सार
भारत में खुदरा ऑटोमोबाइल बिक्री 2024 में 9.1 प्रतिशत बढ़कर 2.61 करोड़ यूनिट्स हो गई। यह खराब मौसम, चुनाव और असमान मानसून जैसी कई चुनौतियों का सामना करते हुए हुआ।
विज्ञापन
Automobile Industry
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में खुदरा ऑटोमोबाइल बिक्री 2024 में 9.1 प्रतिशत बढ़कर 2.61 करोड़ यूनिट्स हो गई। यह खराब मौसम, चुनाव और असमान मानसून जैसी कई चुनौतियों का सामना करते हुए हुआ।
Automobile Industry
- फोटो : PTI
तिपहिया, यात्री वाहन और ट्रैक्टर सेगमेंट नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। दोपहिया वाहनों ने लगभग 2018 के अपने शिखर को छू लिया और वाणिज्यिक वाहन अभी भी 2018 के स्तर को पार नहीं कर पाए हैं।
उद्योग निकाय ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि इंटरनल कंब्शन इंजन वाले दोपहिया वाहनों के लिए चुनौतियों में वित्तीय बाधाएं और इलेक्ट्रिक वाहनों से बढ़ती प्रतिस्पर्धा शामिल है। वाणिज्यिक वाहनों को चुनाव से प्रेरित अनिश्चितता और कम बुनियादी ढांचे के खर्च से जूझना पड़ा। यात्री वाहनों की बढ़ोतरी उच्च इन्वेंट्री और छूट से मार्जिन दबाव के कारण हुई।

Two Wheeler
- फोटो : Freepik
2024 के आखिरी महीने दिसंबर में कुल खुदरा ऑटोमोबाइल बिक्री में 12.4 प्रतिशत की गिरावट आई। जिसमें दोपहिया (-17.6 प्रतिशत), तिपहिया (-4.5 प्रतिशत), पीवी (-1.9 प्रतिशत) और सीवी (-5.2 प्रतिशत) में गिरावट आई। दिसंबर में सिर्फ ट्रैक्टर की बिक्री में 25.7 प्रतिशत की वार्षिक बढ़ोतरी देखी गई।
नजदीकी भविष्य में, FADA का दावा है कि लगभग 48 प्रतिशत ऑटोमोबाइल डीलरों को जनवरी में बढ़ोतरी की उम्मीद है। जबकि, 41.22 प्रतिशत को स्थिर बिक्री और 10.69 प्रतिशत को मंदी की आशंका है।
नजदीकी भविष्य में, FADA का दावा है कि लगभग 48 प्रतिशत ऑटोमोबाइल डीलरों को जनवरी में बढ़ोतरी की उम्मीद है। जबकि, 41.22 प्रतिशत को स्थिर बिक्री और 10.69 प्रतिशत को मंदी की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ather Electric Scooter
- फोटो : Ather Energy
दोपहिया वाहनों की मांग बेहतर एमएसपी और ग्रामीण तरलता से लाभान्वित हो सकती है। हालांकि वित्तपोषण और इलेक्ट्रिक वाहन को अपनाना प्रमुख चुनौतियां बनी हुई हैं।
FADA ने कहा कि यात्री वाहनों को नए लॉन्च, शादी-ब्याह के मौसम की मांग और प्रमोशन से बढ़ावा मिलेगा। लेकिन संभावित मूल्य बढ़ोतरी से लाभ कम हो सकता है।
FADA ने कहा कि यात्री वाहनों को नए लॉन्च, शादी-ब्याह के मौसम की मांग और प्रमोशन से बढ़ावा मिलेगा। लेकिन संभावित मूल्य बढ़ोतरी से लाभ कम हो सकता है।
विज्ञापन
Oben Rorr EZ Electric Motorcycle
- फोटो : Oben Electric
दीर्घावधि में, पूरे वर्ष 2025 को ध्यान में रखते हुए, 66 प्रतिशत डीलरों को बढ़ोतरी की उम्मीद है, 26.72 प्रतिशत को स्थिरता की उम्मीद है और सिर्फ 6.87 प्रतिशत को मंदी का आशंका है।
बयान में कहा गया है, "कुल मिलाकर, FADA आशावादी है कि बाजार में सुधार, रणनीतिक OEM समर्थन और नीति-स्तर की स्पष्टता के साथ, ऑटोमोटिव खुदरा उद्योग को 2025 को मजबूत नोट पर खत्म करने में सक्षम करेगा।"
बयान में कहा गया है, "कुल मिलाकर, FADA आशावादी है कि बाजार में सुधार, रणनीतिक OEM समर्थन और नीति-स्तर की स्पष्टता के साथ, ऑटोमोटिव खुदरा उद्योग को 2025 को मजबूत नोट पर खत्म करने में सक्षम करेगा।"