फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

CNG: वित्त वर्ष 2025 में भारत में सीएनजी गाड़ियों की बिक्री 11 लाख के आंकड़े को छूने वाली है, रिपोर्ट में दावा

Mon, 24 Feb 2025 06:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 24 Feb 2025 06:34 PM IST
सार

एक रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा वित्तीय वर्ष (FY2024-25) के आखिर तक देश में सीएनजी गाड़ियों की बिक्री 11 लाख के आंकड़े को पार कर सकती है।

विज्ञापन
cng vehicles sales in india expected to reach 11 lakh milestone in FY25, claims report
CNG Cars - फोटो : Freepik
भारत में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) (सीएनजी) गाड़ियों की बिक्री में तेजी देखने को मिल रही है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा वित्तीय वर्ष (FY2024-25) के आखिर तक देश में सीएनजी गाड़ियों की बिक्री 11 लाख के आंकड़े को पार कर सकती है। यह बढ़ोतरी सरकार द्वारा क्लीनर फ्यूल को बढ़ावा देने और देशभर में सीएनजी फिलिंग स्टेशन के विस्तार के कारण हो रही है।
cng vehicles sales in india expected to reach 11 lakh milestone in FY25, claims report
CNG Cars - फोटो : Adobe Stock
क्रिसिल की रिपोर्ट के अनुसार, इस वित्तीय वर्ष के आखिर तक भारत में सीएनजी गाड़ियों की कुल संख्या 75 लाख तक पहुंच सकती है, जो कि FY2016 में 26 लाख थी। इसका मतलब है कि पिछले कुछ वर्षों में इनकी संख्या तीन गुना हो गई है। इसके अलावा, सीएनजी गाड़ियों की संख्या में 12 प्रतिशत की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) दर्ज की गई है। 
cng vehicles sales in india expected to reach 11 lakh milestone in FY25, claims report
CNG Cars - फोटो : Adobe Stock
CNG फिलिंग स्टेशनों की संख्या में बढ़ोतरी
इस अध्ययन में बताया गया है कि सीएनजी वाहनों की बिक्री बढ़ने का मुख्य कारण देशभर में सीएनजी फिलिंग स्टेशन का विस्तार है। वित्तीय वर्ष 2025 के आखिर तक देश में सीएनजी फिलिंग स्टेशनों की संख्या 7,400 से अधिक हो सकती है, जो कि FY2016 में मात्र 1,081 थी। पिछले कुछ वर्षों में इनकी संख्या में सालाना 24 प्रतिशत की दर से बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
cng vehicles sales in india expected to reach 11 lakh milestone in FY25, claims report
CNG Cars - फोटो : Adobe Stock
CNG वाहनों के लिए बेहतर सुविधाएं
CNG फिलिंग स्टेशनों की संख्या बढ़ने से फ्यूल भरवाने के लिए लगने वाली लंबी कतारों में कमी आई है, जिससे ग्राहकों के लिए यह अनुभव और बेहतर हो गया है। इसके अलावा, बाजार में अब 30 से अधिक सीएनजी पैसेंजर गाड़ियों के मॉडल उपलब्ध हैं, जबकि पहले सिर्फ गिने-चुने विकल्प ही मौजूद थे। इस वजह से भी सीएनजी गाड़ियों की लोकप्रियता बढ़ रही है।
विज्ञापन
cng vehicles sales in india expected to reach 11 lakh milestone in FY25, claims report
Bajaj Freedom 125 CNG Motorcycle Launch - फोटो : Bajaj Auto
कमर्शियल गाड़ियों में भी बढ़ी मांग
कमर्शियल गाड़ियों में भी सीएनजी का इस्तेमाल बढ़ा है क्योंकि इससे ईंधन की लागत में बचत होती है। मौजूदा समय में कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में सीएनजी की हिस्सेदारी 10-11 प्रतिशत के करीब है। वहीं, टू-व्हीलर सेगमेंट में भी अब सीएनजी के नए मॉडल आ रहे हैं। हालांकि, थ्री-व्हीलर सेगमेंट में सीएनजी की हिस्सेदारी 28-29 प्रतिशत है, लेकिन इसे इलेक्ट्रिक गाड़ियों से कड़ी टक्कर मिल रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed