{"_id":"64537458579daa1e3d078828","slug":"citroen-india-launches-powerful-c3-turbo-shine-variant-in-india-know-price-features-engine-specs-2023-05-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Citroen C3: सिट्रोएन सी3 का नया पावरफुल वैरिएंट लॉन्च, मिले 35 स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स, जानें कीमत","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Citroen C3: सिट्रोएन सी3 का नया पावरफुल वैरिएंट लॉन्च, मिले 35 स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स, जानें कीमत
Thu, 04 May 2023 02:31 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 04 May 2023 02:31 PM IST
विज्ञापन
Citroen C3
- फोटो : Citroen India
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2023 के मध्य में लॉन्च की गई Citroen C3 हैचबैक को शुरुआत में दो वैरिएंट्स- Feel (फील) और Live (लाइव) में पेश किया गया था। एसयूवी की शुरुआत में कीमत 5.71 लाख रुपये और 8.06 लाख रुपये के बीच थी, जो बाद में जनवरी 2023 में बढ़ गई। पिछले महीने, C3 हैचबैक को चार वर्जन में एक नया टॉप-ऑफ-द-लाइन शाइन ट्रिम मिला - शाइन, शाइन वाइब पैक, शाइन वाइब पैक के साथ डुअल-टोन और शाइन डुअल-टोन। यह वैरिएंट सिर्फ नेचुरली एस्पिरेटेड इंजन के साथ उपलब्ध था। अब, Citroen ने टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ शाइन वैरिएंट लॉन्च किया है।
Citroen C3
- फोटो : Citroen India
कीतम
Citroen C3 Turbo Shine की वैरिएंट्स के आधार पर एक्स-शोरूम कीमतें
| वैरिएंट्स | कीमत (रुपये) |
| C3 Turbo Feel DT | 8.28 लाख |
| C3 Turbo Feel DT VIBE Pack | 8.43 लाख |
| C3 Turbo Shine DT | 8.80 लाख |
| C3 Turbo Shine DT VIBE Pack | 8.92 लाख |
नई C3 Turbo Shine (C3 टर्बो शाइन) दो वर्जन में उपलब्ध है - डुअल टोन और डुअल टोन वाइब पैक - जिसकी कीमत क्रमशः 8.80 लाख रुपये और 8.92 लाख रुपये है। टर्बो फील डुअल टोन और फील डुअल टोन वाइब पैक की कीमत क्रमश: 8.28 लाख रुपये और 8.43 लाख रुपये है।
Citroen C3
- फोटो : Citroen India
इंजन पावर और माइलेज
Citroen C3 टर्बो वैरिएंट में एक Gen III Puretech 1.2L 3-सिलेंडर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है। यह इंजन 110bhp का पावर और 190Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के जरिए फ्रंट व्हील्स को पावर दिया जाता है। इस कार में 1.2-लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी मिलता है, जो 82bhp का पावर और 115Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। यह 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध है। C3 टर्बो और नॉन-टर्बो वैरिएंट में एआरएआई प्रमाणित 19.3 किमी प्रति लीटर के माइलेज का दावा किया गया है।

नए फीचर्स हुए शामिल
टॉप-एंड शाइन वैरिएंट 13 नए फीचर्स के साथ आता है जिसमें एक एडवांस्ड सेफ्टी सूट शामिल है जिसमें ईएसपी (इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम), हिल-होल्ड असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), इंजन स्टार्ट/स्टॉप शामिल है। फीचर लिस्ट में इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, रियर पार्किंग कैमरा, डे/नाइट आईआरवीएम, 15-इंच डायमंड कट अलॉय, फ्रंट फॉग लैंप, रियर स्किड प्लेट, रियर वाइपर और वॉशर, रियर डिफॉगर शामिल हैं। यह सिट्रोएन के कनेक्टिविटी 1.0 प्लान के हिस्से के रूप में 35 स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ MY CITROEN Connect (माय सिट्रोएन कनेक्ट) एप के साथ आता है।

सौरभ वत्स, ब्रांड हेड, सिट्रोएन इंडिया ने कहा, "हमें एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ न्यू जेन III प्योरटेक 110 टर्बो इंजन लॉन्च करने की खुशी है, जो मालिकों को सिटी और हाईवे आवाजाही के लिए इसकी व्यावहारिकता और परफॉर्मेंस से खुश करेगा। C3 टर्बो की पहले भी काफी मांग रही है और इसने ग्राहकों को खुश किया है और अब BS6 फेज II के अनुरूप इस नई पीढ़ी के टर्बो इंजन के साथ, ग्राहक एक रोमांचक ड्राइविंग एक्सपीरियंस के लिए हाई परफॉर्मेंस और रिस्पॉन्सिव मोटर का लुत्फ लेना जारी रखेंगे। नए शाइन वैरिएंट और My Citroen Connect एप के साथ, यह हैच एक बहुत ही आकर्षक और सम्मोहक पैकेज बनाता है। हम उन ग्राहकों को धन्यवाद देना चाहते हैं जो सी3 टर्बो का इंतजार कर रहे हैं और हम उन्हें आश्वस्त करना चाहते हैं कि वाहन की डिलीवरी मई के मध्य से शुरू हो जाएगी।"