उड़ने वाली कारें, कभी साइंस फिक्शन (विज्ञान कथाओं) की बात हुआ करती थीं। लेकिन वे जल्द ही हकीकत में तब्दीक हो सकती हैं। चीनी निर्माता XPeng (एक्सपेंग) का Aero HT Land Aircraft Carrier (एयरो एचटी लैंड एयरक्राफ्ट कैरियर) उन्हें 2026 तक व्यावसायिक रूप से हकीकत में तब्दील कर सकता है। इसकी कीमत 1.96 करोड़ रुपये (2,20,000 यूरो) हो सकती है।
2 of 10
XPeng Aero HT Land Aircraft Carrier
- फोटो : XPeng Aero HT
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीनी निर्माता एक्सपेंग की सहायक कंपनी एयरो एचटी द्वारा निर्मित एयरो एचटी लैंड एयरक्राफ्ट कैरियर, उड़ने वाली कार बनाने की एक हालिया कोशिश है। जिसने नवंबर 2024 में चाइना इंटरनेशनल एविएशन एंड एयरोस्पेस प्रदर्शनी और जनवरी 2025 में लास वेगास में सीईएस 2025 में प्रदर्शित होने के बाद ऑटोमोबाइल उद्योग का ध्यान आकर्षित किया है।
3 of 10
XPeng Aero HT Land Aircraft Carrier
- फोटो : XPeng Aero HT
वाहन में दो भाग होते हैं- एक एसयूवी सेक्शन और एक हल्का क्वाडकॉप्टर जो वर्टिकल उड़ान भर सकता है। और एक बार में आधे घंटे से ज्यादा समय तक हवा में रह सकता है।
4 of 10
XPeng Aero HT Land Aircraft Carrier
- फोटो : XPeng Aero HT
इन उड़ने वाली कारों को बनाने के लिए 10,000 यूनिट्स प्रति वर्ष की फैक्ट्री स्थापित करने के साथ, XPeng का लक्ष्य 2026 तक अपनी कारों को उड़ान के लिए तैयार करना है। जिसकी कीमत 1.96 करोड़ रुपये (2,20,000 यूरो) है। रिपोर्ट के अनुसार, यह कार कुछ समय के लिए विशेष रूप से चीन में बेची जाएगी।
5 of 10
XPeng Aero HT Land Aircraft Carrier
- फोटो : XPeng Aero HT
कार को लेकर उत्साह का एक कारण चीन और दुनिया भर में ऑटोमोबाइल उद्योग में एक गंभीर खिलाड़ी के रूप में XPeng की प्रतिष्ठा है। ब्रांड को फॉक्सवैगन का समर्थन हासिल है और इसने CES 2025 जैसे अंतरराष्ट्रीय आयोजनों में अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन पहले ही कर दिया है।