कम कीमत, बेहतर माइलेज, आसान रखरखाव और अच्छी रीसेल वैल्यू। बजट कार की यही खासियतें इन कारों को आम आदमी की पसंद बनाती हैं। अगर आप भी कम बजट में अच्छी कार खरीदना चाहते हैं तो यहां पर जान लीजिये उन टॉप-3 सस्ती कारों के बारे में जो आपको सिर्फ चार लाख के बजट में मिल जाती हैं।
मारुति ऑल्टो 800
2 of 4
ऑल्टो 800
- फोटो : Maruti Suzuki
मारुति ऑल्टो 800 देश की सबसे सस्ती और पसंद की जाने वाली कार है। इसकी कीमत और फीचर्स इसे पहली बार कार खरीदने वालों की पसंद बना देते हैं। कंपनी इस कार को तीन लाख 39 हजार रुपये की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत के साथ पेश करती है। कार के कुल पांच वैरिएंट आते हैं जिनमें स्टैंडर्ड मॉडल सबसे सस्ता है। इसकी कीमत भले ही कम हो लेकिन एवरेज के मामले में ये बड़ी कारों को भी पीछे छोड़ देती है। कंपनी के मुताबिक पेट्रोल इंजन के साथ ये कार एक लीटर में 22.05 किलोमीटर चलती है। कार में सुरक्षा के लिए दो एयरबैग, रिवर्स पार्किंग सेंसर, एबीएस और ईबीडी, सीट बेल्ट रिमाइंडर, स्पीड अलर्ट सिस्टम जैसे फीचर मिलते हैं। कार के अन्य वैरिएंट में पेट्रोल के अलावा सीएनजी का ऑप्शन भी मिलता है।
ऑल्टो के10
3 of 4
ऑल्टो के10
- फोटो : Maruti Suzuki
कंपनी की सबसे सस्ती कार ऑल्टो 800 के बाद इस कार को भी काफी पसंद किया जाता है। हाल में लॉन्च हुई ऑल्टो के10 की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपये है। के10 के कुल छह वैरिएंट बाजार में मिलते हैं जिनमें स्टैंडर्ड, एलएक्सआई, वीएक्सआई, वीएक्सआई प्लस, वीएक्सआई एजीएस और वीएक्सआई प्लस एजीएस हैं। इसमें 998 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया गया है जिससे 24.39 किलोमीटर प्रति लीटर की एवरेज मिलती है। इसके सबसे सस्ते वैरिएंट में रियर डोर चाइल्ड लॉक, हाई स्पीड अलर्ट, ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस और ईबीडी, रिवर्स पार्किंग सेंसर, सीट बेल्ट रिमाइंडर जैसे सेफ्टी फीचर्स भी मिलते हैं। इस कार में मैनुअल और एजीएस ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।
डेटसन रेडी गो
4 of 4
डेटसन रेडी गो
- फोटो : Datsun
मारुति के अलावा निसान के डेटसन ब्रॉन्ड की रेडी गो भी देश की सबसे सस्ती कारों में से एक है। इस कार की शुरूआती एक्स शोरूम कीमत 3.97 लाख रुपये से शुरू हो जाती है। इसमें ए, टी, टी ऑप्शनल, टी ऑप्शनल 1.0 लीटर और एएमटी वैरिएंट मिलते हैं। चार लाख से कम की कीमत में ये कार 800 सीसी इंजन, एबीएस, ईबीडी, ड्राइवर एयरबैग, रियर डोर चाइल्ड सेफ्टी लॉक, ओवर स्पीड वार्निंग, रियर पार्किंग सेंसर और बॉडी कलर्ड बंपर जैसे फीचर्स के साथ आती है। ये कार एक लीटर पेट्रोल में 20.71 किलोमीटर चलती है।