फ्रांस की वाहन निर्माता कंपनी Renault ने हाल ही में बाजार में अपनी नई कार Captur को लॉन्च किया था। बाजार में रेनो कैप्टर को महिंद्रा एक्सयूवी जैसी कारों से कड़ी टक्कर मिल रही है। हालांकि कंपनी ने अब इसकी सेल बढ़ाने के लिए नया तरीका अपनाया है, जिसके जरिए इसे खरीदने और सुगम हो जाएगा।
2 of 5
Renault Captur
- फोटो : Renault
रेनो इस कार पर नया EMI ऑप्शन लेकर आई है, जिसके तहत कैप्टर को 13999 रुपए महीना देकर खरीदा जा सकता है। इसके अलावा कंपनी कार की एक्सशोरूम कीमत के 85 फीसदी कीमत पर लोन की सुविधा भी दे रही है।
ग्राहक अपनी सुविधा के अनुसार ईएमआई को अधिकतम 84 महीनों तक की बनवा सकते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए ग्राहक रेनो के शोरूम पर जा सकते हैं। बता दें कि रेनो कैप्टर की कीमत 10 लाख रुपए से शुरू होकर 14.06 लाख रुपए तक जाती है।
रेनो कैप्टर में डस्टर वाला ही 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। पेट्रोल इंजन 105 बीएचपी की पावर और 142 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, डीजल इंजन 108 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा।
रेनो कैप्टर में डस्टर वाला ही 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। पेट्रोल इंजन 105 बीएचपी की पावर और 142 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, डीजल इंजन 108 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा।