{"_id":"59ed8e984f1c1bcf538b88fe","slug":"rolls-royce-started-testing-its-first-ever-suv-cullinan-may-launch-in-2018","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रोल्स रॉयस ला रही अपनी पहली SUV कार, 7.5 करोड़ की phantom जैसा दिया है डिजाइन","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
रोल्स रॉयस ला रही अपनी पहली SUV कार, 7.5 करोड़ की phantom जैसा दिया है डिजाइन
Mon, 23 Oct 2017 12:10 PM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Mon, 23 Oct 2017 12:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Rolls-Royce Cullinan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी Rolls-Royce जल्द ही पहली एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपनी कार की टेस्टिंग भी शुरू कर दी है। ऑनलाइन रिपोर्ट्स के मुताबिक रोल्स रॉयस की इस एसयूवी का नाम Cullinan होगा। कार का नाम मशहूर डायमंड कलिनन से लिया गया है।
2 of 5
Rolls-Royce Cullinan Suv
कार की टेस्टिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं। इसमें कार की बॉडी को पूरी तरह से ढंका हुआ था। Cullinan एसयूवी को रोल्स रॉयस फैमिली का मशहूर डिजाइन दिया गया है। इसका मुकाबला बीएमडब्ल्यू X5 से रहेगा, हालांकि यह बीएमडब्ल्यू से साइज में बड़ी होगी।
3 of 5
rolls-royce phantom
डिजाइन के मामले में यह काफी हद तक रोल्स रॉयस Phantom जैसी है। इसमें बड़े क्रोम फिनश ग्रिल और होरिजेंटल हेडलाइट दी गई हैं। उम्मीद की जा सकती है कि यह ब्रिटिश कार मेकर सबसे लग्जरी और मॉर्डन लुकिंग एसयूवी कार उतारने जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rolls-Royce Cullinan
कार को बिलकुल नए एल्यूमीनियम प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है। इसी प्लेटफॉर्म पर रोल्स रॉयस Phantom बनाई गई थी। कार में फैंटम वाला ही V12 इंजन दिया होगा। यह 563 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगी। इंजन को 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा गया होगा।
विज्ञापन
5 of 5
Rolls-Royce Cullinan
माना जा रहा है कि इस कार को 2018 में पेश किया जा सकता है, जबकि इसकी ग्लोबल सेल 2019 में शुरू होगी। इसे भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।