{"_id":"5a002fcc4f1c1b86698b9b81","slug":"renault-captur-launched-price-interior-images-and-features","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरों में देखिए Renault Captur एसयूवी का शानदार लुक, क्रेटा और XUV500 को देगी टक्कर","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
तस्वीरों में देखिए Renault Captur एसयूवी का शानदार लुक, क्रेटा और XUV500 को देगी टक्कर
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Mon, 06 Nov 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
Renault Captur
- फोटो : Renault
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फ्रांस की ऑटोमेकर कंपनी रेनो ने अपनी बहुप्रतिक्षित एसयूवी कार Renault Captur को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसका भारतीय बाजार में लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था। रेनो कैप्टर का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, जीप कंपास और महिंद्रा XUV500 जैसी कारों के साख रहेगा। कार की बुकिंग 25 हजार रुपए देकर की जा सकेगी। रेनो कैप्टर का सीधा मुकाबला हुंडई क्रेटा, जीप कंपास और महिंद्रा XUV500 जैसी कारों के साख रहेगा।
Renault Captur
- फोटो : PTI
कीमत
पेट्रोल इंजन: 9.99 लाख रुपए - 11.69 लाख रुपए
डीजल इंजन: 11.39 लाख रुपए से 13.09 लाख रुपए
Platine (डीजल): 13.88 लाख रुपए
पेट्रोल इंजन: 9.99 लाख रुपए - 11.69 लाख रुपए
डीजल इंजन: 11.39 लाख रुपए से 13.09 लाख रुपए
Platine (डीजल): 13.88 लाख रुपए
Renault Captur
- फोटो : PTI
रेनो कैप्टर में डस्टर वाला ही 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.5 लीटर डीजल इंजन दिया गया है। पेट्रोल इंजन 105 बीएचपी की पावर और 142 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और cvt दोनों गियरबॉक्स विकल्प के साथ जोड़ा गया है। वहीं, डीजल इंजन 108 बीएचपी की पावर जेनरेट करेगा। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Renault Captur
- फोटो : PTI
कैप्टर में आपको फुल एलईडी हेडलैंप, contrast रूफ, डुअल टोन इंटीरियर और 7.0 इंच के टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर मिलेंगे। कार में क्रोम ग्रिल, प्रोजेक्टर लैंप्स के साथ हेडलैंप, चौड़े बंपर और 17 इंच के एलॉय व्हील होंगे। इसके अतिरिक्त आपको keyless एंट्री, इग्नीशन और लॉकिंग जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।
विज्ञापन
Renault Captur
रेनो कैप्टर की स्टैंडर्ड वैरिएंट में डुअल एयरबैग्स और एबीएस जैसे फीचर्स होंगे, जबकि टॉप वैरिएंट में फ्रंट व साइड एयरबैग्स के साथ हिल स्टार्ट असिस्ट जैसे अतिरिक्त फीचर्स भी मिलेंगे। कंपनी का कहना है कि कैप्टर भारत की सबसे स्टाइलिश एसयूवी है।