देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी साल 2018 में भारतीय बाजार में तीन नई कार लॉन्च करने जा रही है। कंपनी इस साल की शुरुआत 2018 मारुति स्विफ्ट से करेगी और इसमें WagonR जैसे मॉडल्स भी शामिल होंगे। आइए डालते हैं इनपर एक नजर
2018 मारुति Swift
यह मारुति के HEARTECT प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, जो कंपनी की बलेनो और Dzire में भी इस्तेमाल किया गया है। यह वजन में हल्का होने के साथ मजबूत भी होता है। कार में वर्तमान वाला ही पेट्रोल और डीजल इंजन दिया गया है। हालांकि इसमें मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी दिया जाएगा। कार की शुरुआती कीमत 5 लाख रुपए से शुरू हो सकती है। कार को 2018 ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है।
नई WagonR
इस साल मारुति अपनी वैगनआर कार को पुरी तरह बदलने जा रही है। कार के स्टाइल से लेकर बॉडी को भी बदला जाएगा। हालांकि कार में वर्तमान वाला ही 1 लीटर K-सीरीज पेट्रोल इंजन देखने को मिल सकता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन भी होगा। कार को 2018 ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है।
नई Ertiga
नई स्विफ्ट की तरह इसे भी मारुति के HEARTECT प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा। इस 7-सीटर एमपीवी कार की टेस्टिंग भी होने लग गई है। यह वर्तमान मॉडल से थोड़ी बड़ी होगी। इसमें 1.5 लीटर पेट्रोल और 1.4 लीटर डीजल इंजन दिया जा सकता है।