मारुति सुजुकी ने Baleno की Zeta वैरिएंट को ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ पेश किया है। कंपनी ने इसकी कीमत 7.47 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी है। कार के इंजन को CVT (कंटीन्यूअसली वैरिएबल ट्रांसमिशन) से जोड़ा गया है। कार से पुराने सभी Zeta वैरिएंट मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ आते हैं। अभी तक CVT विकल्प सिर्फ Delta वैरिएंट के साथ उपलब्ध था।
2 of 5
Maruti Suzuki Baleno Zeta
मारुति बलेनो में 1.2-लीटर के12 वीवीटी पेट्रोल और 1.3-लीटर डीडीआईएस डीज़ल इंजन का इस्तेमाल किया गया है। इसका पेट्रोल इंजन 84.3 पीएस पावर के साथ 115 एनएम टॉर्क, वहीं डीजल इंजन 75 पीएस पावर के साथ 190 एनएम टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
मारुति सुजुकी बलेनो Zeta वैरिएंट में एलॉय व्हील, फ्रंट फॉग लैंप, ऑटो हेडलैंप, क्रोम डोर हैंडल, हाइट-एडजेस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, कीलेस एंट्री, TFT स्क्रीन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कंपनी ने बलेनो को पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया था। मारुति सुजुकी इस कार ने महज 18 महीने में इसने 1 लाख 50 हजार यूनिट का बिक्री आंकड़ा पार कर लिया था। इतना ही नहीं, यह पहला मॉडल है जो जापान भी निर्यात किया गया है। मारुति की योजना इस मॉडल को 100 देशों में बेचने की है।
नए वैरिएंट को पेश किए जाने के मौके पर मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (मार्केटिंग व सेल्स) आरएस काल्सी ने कहा, "अपने डिजाइन, तकनीक और परफॉर्मेंस के कारण बलेनो को सफलता मिली है और यह पॉपुलर प्रीमियम हैचबैक बन गई है।"