{"_id":"57206a644f1c1b4c0fa91586","slug":"india-bound-nissan-kicks-unveiled","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लंबे इंतजार के बाद सामने आई निसान की क्रॉसओवर किक्स","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
लंबे इंतजार के बाद सामने आई निसान की क्रॉसओवर किक्स
Wed, 27 Apr 2016 01:04 PM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली
Updated Wed, 27 Apr 2016 01:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार निसान की नई ग्लोबल कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर/एसयूवी के प्रोडक्शन वर्जन से पर्दा उठ गया है। जी हां, यहां बात हो रही है निसान किक्स की जिसे कंपनी ने सोशल मीडिया पर दिखाया है। अभी तक इसकी कॉन्सेप्ट इमेज और झलकियां ही देखने को मिल रही थीं। निसान किक्स को पहली बार ब्राजील में पेश किया जाएगा, और फिर इसे भारत समेत दूसरे देशों में उतारा जाएगा। यह कार अगले महीने आयोजित होने वाले 2016 रियो ओलंपिक टॉर्च रैली का नेतृत्व भी करेगी।
दिल जीतने आ रही है निसान की छोटी एसयूवी
2 of 5
कार को जापान में निसान के ग्लोबल डिजाइन सेंटर के नेतृत्व में तैयार किया गया है। इसे तैयार करने में निसान डिजाइन अमेरिका (एनडीए) - सैन डिएगो और निसान डिजायन अमेरिका - रियो (एनडीए-आर) ने अहम भूमिका निभाई है। निसान किक्स का प्रोडक्शन वर्जन, कॉन्सेप्ट वर्जन जैसा ही है। किक्स का कॉन्सेप्ट साओ पाउलो मोटर शो-2014 में दिखाया गया था।
दिल जीतने आ रही है निसान की छोटी एसयूवी
3 of 5
प्रोडक्शन वर्जन में हुए बदलाव की बात करें तो यहां एलईडी की जगह ड्यूल बैरल हैलोजन हैडलैंप्स को डे-टाइम रनिंग लाइट के साथ दिया गया है। फ्रंट में निसान की सिग्नेचर ‘वी’ ग्रिल भी देखने को मिलेगी। आगे और पीछे दोनों तरफ के बंपर ड्यूल-टोन शेड में दिए गए हैं। कॉन्सेप्ट वर्जन की तरह प्रोडक्शन वर्जन में भी बॉडी पर क्लैडिंग का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल जीतने आ रही है निसान की छोटी एसयूवी
4 of 5
कॉन्सेप्ट वर्जन की तरह ही प्रोडक्शन वर्जन में कंट्रास्ट कलर की फ्लोटिंग रूफ दी गई है। विटारा ब्रेजा की तरह यह फीचर किक्स में आकर्षण का मुख्य केंद्र होगा। उम्मीद है कि भारत आने वाली किक्स में भी यही सब फीचर्स देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
दिल जीतने आ रही है निसान की छोटी एसयूवी
5 of 5
इन चीजों के अलावा कंपनी ने किक्स के फीचर्स और इंजन से जुड़ी जानकारी फिलहाल नहीं दी है। निसान की ग्लोबल रेंज में इसे ज्यूक के नीचे पोजिशन किया जाएगा। कार से जुड़ी ज्यादा जानकारियां अगले महीने सामने आ सकती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।