फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जल्द आ रही है हुंडई आई-30, देखिए तस्वीरें

Sat, 16 Jul 2016 10:46 AM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली Updated Sat, 16 Jul 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
Hyundai To Showcase i30 At Paris Motor Show

हुंडई की नई आई-30 हैचबैक अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इंतजार है तो बस आगामी पेरिस मोटर शो -2016 का। यहीं से कार को दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। आई-30 हैचबैक हुंडई की एलीट आई-20 हैचबैक का ही बड़ा और एडवांस वर्जन है।

जल्द आ रही है हुंडई आई-30, देखिए तस्वीरें

Hyundai To Showcase i30 At Paris Motor Show

ऑनलाइन साइटों पर इन दिनों इस नए मॉडल की तस्वीरें काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इसे हुंडई की नई डिजाइन थीम पर तैयार किया गया है। आगे की तरफ चौड़ी ग्रिल दी गई है, जो इसे दमदार बनाती है। संभावना है कि इसका इंटीरियर नई एलांट्रा जैसा होगा।

जल्द आ रही है हुंडई आई-30, देखिए तस्वीरें

Hyundai To Showcase i30 At Paris Motor Show
भारतीय बाजार में जिस तरह एलीट आई-20 का मुकाबला फॉक्सवेगन की पोलो हैचबैक है। उसी तरह आई-30 का मुकाबला अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध फॉक्सवेगन गोल्फ से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द आ रही है हुंडई आई-30, देखिए तस्वीरें

Hyundai To Showcase i30 At Paris Motor Show

पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो गोल्फ जीटीआई की तरह आई30 को भी पावरफुल इंजन के साथ उतारा जाएगा। कार को नॉर्मल हैचबैक, एस्टेट और फोर-डोर कूपे मॉडल में उतारा जाएगा। संभावना है कि आयनिक टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर आई-30 रेंज में हाइब्रिड वेरिएंट भी जोड़े जा सकता हैं।

विज्ञापन

जल्द आ रही है हुंडई आई-30, देखिए तस्वीरें

Hyundai To Showcase i30 At Paris Motor Show

भारत में हुंडई आई-30 को उतारा जाएगा या नहीं, इस बारे में स्थिति अभी साफ नहीं है। इस के मौजूदा मॉडल को फरवरी में आयोजित हुए इंडियन ऑटो एक्सपो-2016 में दिखाया गया था। हुंडई जल्द ही घरेलू बाजार में नई एलांट्रा और नई ट्यूसॉन उतारने वाली है। इन दोनों की टेस्टिंग चल रही है। इन्हें त्यौहारी सीजन में लॉन्च किया जाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed