{"_id":"59ad2e774f1c1b736a8b48fa","slug":"how-to-unlock-car-without-key-try-these-4-easy-ways","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"खो गई है चाबी या हो गई अंदर बंद, तो ऐसे खोलें कार का दरवाजा, ये हैं आसान से टिप्स","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
खो गई है चाबी या हो गई अंदर बंद, तो ऐसे खोलें कार का दरवाजा, ये हैं आसान से टिप्स
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Updated Mon, 04 Sep 2017 04:23 PM IST
विज्ञापन
unlock car without key
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर कभी भी आपकी कार की चाबी खोई हो, चोरी हुई हो या कार के भीतर बंद रह गई हो तो आप जरूर जानते होंगे उसके बाद कार को अनलॉक करने में कितनी मशक्कत का सामना करना पड़ता है। जाहिर सी बात है कि बिना चाबी के कार का दरवाजा कैसे खोल सकते हैं। लेकिन यहां हम आपको ऐसे ही कुछ तरीके बताने जा रहे हैं जिनके जरिए आप बिना चाबी के भी कार का दरवाजा खोल सकते हैं।
unlock car without key
बिना चाबी के खोलें दरवाजा
अगल-अलग कारों में उसके अनलॉक होने का तरीका भी अलग होता है। सभी नए मॉडल्स में पावर लॉकिंग सिस्टम दिया जाता है, जिन्हें रिमोट कंट्रोल के जरिए ही खोला जा सकता है। जबकि पुरानी कारों में यह काम मैनुअली होता था। कुछ कारों में लॉकिंग नॉब दरवाजे के अंदर की तरफ ऊपर दी जाती थी, जबकि कुछ के हैंडल में होती है। इसे खोलने का तरीका भी उसके लॉकिंग सिस्टम पर आधारित होता है।

तरीका नंबर 1- जूते का फीता:
यह तरीका उन कारों में कारगर है जिनमें लॉकिंग नॉब को ऊपर करने से कार अनलॉक होती है। सबसे पहले जूते का फीता लें और इसके बीच वाले हिस्से में गांठ बना लें। अब धीरे-धीरे दरवाजे के किनारे से इसे अंदर ले जाएं। नॉब को फीते के फंदे में फंसाकर ऊपर उठा दें।

तरीका नंबर 2- कोट हैंगर
हैंगर के तार को एक किनारे से मोड़ लें और दरवाजे की रबड़ के बीच में इसे डाल दें। तब तक कोशिश करते रहें जब तक नॉब ऊपर नहीं उठ जाती।
हैंगर के तार को एक किनारे से मोड़ लें और दरवाजे की रबड़ के बीच में इसे डाल दें। तब तक कोशिश करते रहें जब तक नॉब ऊपर नहीं उठ जाती।
विज्ञापन
तरीका नंबर 3- प्लास्टिक स्ट्रिप
एक लंबी प्लास्टिक स्ट्रिप को बीच से मोड़ लें। इसे दरवाजे के साइड से अंदर डालें और नॉब को खींच लें।
एक लंबी प्लास्टिक स्ट्रिप को बीच से मोड़ लें। इसे दरवाजे के साइड से अंदर डालें और नॉब को खींच लें।