आपने अक्सर इंजन सीज हो जाने के बारे में सुना होगा। आखिर क्या होता है इंजन सीज हो जाना? इसका मतलब होता है कि इंजन लॉक हो गया है और उसमें मूवमेंट बंद हो गई है। लापरवाही बरतने पर ना सिर्फ पुरानी गाड़ी, बल्कि नई गाड़ियों का इंजन भी सीज हो जाता है। आज हम यही बताएंगे कि किन कारणों से इंजन सीज हो सकता है-
1. इंजन सीज होने का सबसे पहला कारण ओवरहीटिंग होता है। हर गाड़ी में तापमान अधिक होने का सिग्नल मिलता है। इसे कभी भी इग्नोर ना करें।
2. इंजन सीज होने का दूसरा कारण है टाइमिंग बेल्ट या टाइमिंग चेन का टूट जाना।
3. अगर आपको इंजन के सिलिंडर में पानी चला गया है तो इससे पिस्टन डैमेज हो सकता है। इससे आपका इंजन सीज हो सकता है। ऐसा आमतौर पर तब होता है जब गाड़ी को भरे पानी में चलाया जाए।
4. खराब पेट्रोल या डीजल का इस्तेमाल करने से भी इंजन सीज होने का खतरा रहता है। इसलिए अच्छे पेट्रोल पंप से ही तेल भराएं।