{"_id":"573178e44f1c1bf939919b64","slug":"datsun-redi-go-to-offer-25-17-kmpl-mileage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"डैटसन रेडी-गो माइलेज में क्विड से बेहतर होगी?","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
डैटसन रेडी-गो माइलेज में क्विड से बेहतर होगी?
Tue, 10 May 2016 11:37 AM IST
कारदेखो/नई दिल्ली
कारदेखो/नई दिल्ली
Updated Tue, 10 May 2016 11:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
लंबे वक्त बाद आखिरकार डैटसन रेडी-गो के इंजन और माइलेज से जुड़ी जानकारियां पर्दे से बाहर आ गई हैं। रेडी-गो में रेनो क्विड वाला 800 सीसी या 0.8 लीटर का इंजन ही दिया जाएगा। वैसे इस बात की चर्चा काफी वक्त से थी कि निसान डैटसन की इस पेशकश के लिए रेनो क्विड वाला इंजन ले सकती है।
कितना माइलेज देती है, 2.5 लाख रुपये वाली कार?
2 of 4
अब यह साफ हो चुका है कि डैटसन की नई पेशकश क्विड वाले इंजन के साथ उतरेगी, लिहाजा इसकी ताकत और माइलेज क्विड जितना ही होगा। रेडी-गो में लगा 800 सीसी का इंजन 53 बीएचपी की ताकत 5,678 आरपीएम पर देगा। इसमें 72 एनएम का टॉर्क 4,388 आरपीएम पर मिलेगा। माइलेज की बात करें तो रेडी-गो का माइलेज 25.17 किलोमीटर प्रति लीटर का होगा। यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा होगा।
कितना माइलेज देती है, 2.5 लाख रुपये वाली कार?
3 of 4
रेडी-गो की लंबाई 3,429 एमएम, चौड़ाई 1,560 एमएम और ऊंचाई 1,541 एमएम होगी। लंबाई और चौड़ाई के मामले में यह क्विड से थोड़ी छोटी है लेकिन इसी ऊंचाई क्विड से 63 एमएम ज्यादा है। रेडी-गो में कई चीजें क्विड से ली गई हैं लेकिन कम लंबाई और चौड़ाई को देखते हुए कहा जा सकता है कि रेडी-गो में पिछली तरफ थोड़ी कम जगह मिलेगी। रेडी-गो का ग्राउंड क्लीयरेंस 185 एमएम रखा गया है, जो क्विड से 5 एमएम ज्यादा है। यह उन लोगों के लिए अच्छा जो अक्सर ऊबड़-खाबड़ रास्तों या कच्ची सड़कों पर ड्राइव करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
कितना माइलेज देती है, 2.5 लाख रुपये वाली कार?
4 of 4
Datsun redi-GO
रेडी-गो में ज्यादा पावरफुल 1.0 लीटर या 1000 सीसी का इंजन दिए जाने को लेकर भी निसान ने फिलहाल कुछ नहीं कहा है। माना जा रहा है कि क्विड की तर्ज पर रेडी-गो में 1000 सीसी का इंजन दिया जा सकता है। इसके अलावा यह भी संभावनाएं हैं कि शायद रेडी-गो को भविष्य में निसान का बनाया हुआ छोटा डीजल इंजन भी मिल सकता है। इस इंजन को कंपनी ने हाल ही में तैयार किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।