{"_id":"5a68086c4f1c1b1d368b60b4","slug":"datsun-redi-go-amt-launched-in-india-at-introductory-price-of-3-80-lakh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च हुई डटसन redi-Go, ये है इसकी कीमत","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ लॉन्च हुई डटसन redi-Go, ये है इसकी कीमत
Wed, 24 Jan 2018 09:45 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Jan 2018 09:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Datsun redi-GO AMT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निसान के स्वामित्व वाली कंपनी डटसन इंडिया ने redi-Go कार का ऑटोमैटिक वैरिएंट लॉन्च कर दिया है। कार की शुरुआती कीमत 3.80 लाख रुपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रखी गई है। कार की डिलीवरी भी लॉन्चिंग के साथ ही शुरू कर दी गई है। ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली यह कार साधारण वर्जन से 22 हजार रुपए महंगी होगी।
2 of 5
Datsun redi-Go AMT
डटसन रेडी-गो AMT का मुकाबला मारुति सुजुकी ऑल्टो K10 AGS और रेनो क्विड AMT से रहेगा। कंपनी ने बयान में बताया कि यह एडिशन नए डुअल-ड्राइविंग मोड तथा रश आवर मोड के साथ आया है।
3 of 5
Datsun redi-Go AMT
इंजन की बात करें तो इसमें इसमें 999 सीसी का पेट्रोल इंजन दिया होगा, जो 67 बीएचपी की पावर और 91 एनएम का टॉर्क जेनरेट करेगा। डटसन रेडी गो कार को रेनो क्विड वाले CMF-A (कॉमन मॉड्यूल फैमिली) प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Datsun redi-Go AMT
कार में नया म्यूजिक सिस्टम दिया गया, जिसमें ब्लूटूथ फीचर उपलब्ध होगा। 5 स्पीड एएमटी गियरबॉक्स से लैस इस कार में लेदर का काम किया गया है। ड्राइवर और पैसेंजर सीटों पर रेडि-गो सिलाई देखने को मिलेगी।
विज्ञापन
5 of 5
Datsun redi-Go AMT
कैबिन पहले की ही तरह काले रंग का होगा। कार में बड़ा केबिन, बेस्ट इंन क्लास ग्राउंड क्लियरेंस दिया गया है जो सुविधा और लचीलापन प्रदान करता है। यह कार चार कलर ऑप्शन- रूबी रेड, लाइम ग्रीन, व्हाइट, ग्रे और सिल्वर में उपलब्ध होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।