दक्षिण कोरिया की वाहन निर्माता कंपनी Kia Motors ने अपनी इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार Niro से पर्दा उठाया है। इस कार को कंज्यूमर एंड इलेक्ट्रिक शो 2018 में पेश किया गया है।
इस कंपनी की योजना 2025 तक कुल 16 इलेक्ट्रिक कार लाने की है। किया नीरो एक मॉर्डन एसयूवी कार है जिसमें एडवांस इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। कार में नेक्स्ट-जेनरेशन की इलेक्ट्रिक मोटर और 64 kWh लिथियम-पॉलिमर बैटरी दी गई है।
इसमें 150 kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है। कंपनी दावा करती है कि यह कार फुल चार्ज होकर 383 किमी. का सफर तय कर सकती है।
किया नीरो का प्लग-इन-हाइब्रिड मॉडल पहले से अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध है। इस कार का मुकाबला टेस्ला मॉडल 3 और शेवरले बोल्ट से रहेगा।
भारतीय बाजार की बात करें तो किया मोटर्स जल्द ही यहां दस्तक दे सकती है। कंपनी नियो इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत में उतार सकती है।