{"_id":"5a66ae024f1c1b7b268b5cf9","slug":"2018-maruti-suzuki-swift-waiting-period-crossed-8-weeks-before-launch","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉन्चिंग से पहले ही मारुति सुजुकी Swift का वेटिंग पीरियड हुआ 8 हफ्ते, ये होगी कीमत","category":{"title":"Car Diary","title_hn":"कार डायरी","slug":"car-diary"}}
लॉन्चिंग से पहले ही मारुति सुजुकी Swift का वेटिंग पीरियड हुआ 8 हफ्ते, ये होगी कीमत
Wed, 24 Jan 2018 02:51 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Jan 2018 02:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
2018 Maruti Suzuki Swift,
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देश की सबसे बड़ी वाहन निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया ने नई स्विफ्ट के लिए 11 जनवरी से बुकिंग लेनी शुरू कर दी थी। 12 दिन में ही इस कार का वेटिंग पीरियड बढ़कर 8 हफ्ते हो गया है। कार अभी लॉन्च भी नहीं हुई है।
2 of 5
Maruti Suzuki Swift 2018
कार की लॉन्चिंग 7 फरवरी को ऑटो एक्सपो 2018 में की जाएगी। इसी समय कार की कीमत का भी खुलासा होगा। हालांकि अनुमान के मुताबिक, 2018 मारुति सुजुकी स्विफ्ट की कीमत 5 से 8 लाख रुपए हो सकती है।
3 of 5
2018 Maruti Suzuki Swift
यह कार कुल 12 वैरिएंट में आएगी और ऐसी पहली बार है जब कंपनी स्विफ्ट को ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ ला रही है। इससे पहले मारुति सुजुकी में सीनियर एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर (सेल्स व मार्केटिंग) आरएस काली ने कहा था कि हर महीने स्विफ्ट कार की 15000 यूनिट बेची जाएगी। यह पुरानी स्विफ्ट से भी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Maruti Suzuki 2018 Swift
इंजन की बात करें तो नए मॉडल में भी पुराना वाला ही इंजन दिया जाएगा। यह 1.2 लीटर VVT पेट्रोल और 1.3 लीटर DDiS डीजल इंजन दिया होगा। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से जोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
5 of 5
2018 Maruti Suzuki Swift
मारुति सुजुकी स्विफ्ट का सबसे पहला मॉडल साल 2005 में लॉन्च किया गया था। इसके बाद सेकेंड जेनरेशन की स्विफ्ट 2011 में आई थी। अब 2018 में तीसरी जेनरेशन स्विफ्ट आने जा रही है। नई स्विफ्ट कार में पेट्रोल और डीजल दोनों ही वैरिएंट दिए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।