फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टोक्यो मोटर शो में पेश हुई नई Suzuki Swift Sport, जल्द आ सकती है भारत

Thu, 26 Oct 2017 11:18 AM IST
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत Updated Thu, 26 Oct 2017 11:18 AM IST
विज्ञापन
2017 Suzuki Swift Sport showcased at Tokyo Motor Show 2017, Soon to come in India
2017 Suzuki Swift Sport
जापान की कार निर्माता कंपनी सुजुकी नई Swift Sport कार को टोक्यो मोटर शो 2017 में पेश किया है। इस कार को सितंबर में हुई 2017 फ्रैंकफर्ट मोटर शो में आधिकारिक रूप से दिखाया गया था। जापान में इस कार को 1,836,000 जापानी येन (करीब 10.62 लाख रुपए) से 2,050,920 जापानी येन (करीब 11.9 लाख रुपए) की कीमत में लॉन्च किया था। 
2017 Suzuki Swift Sport showcased at Tokyo Motor Show 2017, Soon to come in India
2017 Suzuki Swift Sport
सुजुकी इस कार को भारत मे भी लॉन्च करने पर विचार कर रही है। जबकि साधारण सुजुकी स्विफ्ट हैचबैक को भारत में फरवरी 2018 में लाया जाएगा। 
2017 Suzuki Swift Sport showcased at Tokyo Motor Show 2017, Soon to come in India
कार के फीचर्स लोगों के सामने आ चुके हैं।
सुजुकी स्विफ्ट स्पोर्ट 2017 में कंपनी ने 1.4-लीटर, चार सिलिंडर बूस्टरजेट इंजन दिया है, जो 140 PS की पावर और 230 NM का टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन को 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। ग्राहक अपनी सुविधानुसार कोई एक विकल्प चुन सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
2017 Suzuki Swift Sport showcased at Tokyo Motor Show 2017, Soon to come in India
2018 Suzuki Swift Sport
वजन की बात करें तो मैनुअल गियरबॉक्स वाली कार में 970 किग्रा. वजन और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली कार में 990 किलोग्राम वजन है। इस तरह यह वर्तमान मॉडल से 90 किग्रा तक हल्की है। मैनुअल ट्रांसमिशन वाली 2017 स्विफ्ट स्पोर्ट 16.4 kmpl और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाली 16.2 kmpl का माइलेज देती है। 
विज्ञापन
2017 Suzuki Swift Sport showcased at Tokyo Motor Show 2017, Soon to come in India
swift sport
कार में पहले से ज्यादा चमकीली बॉडी और 17 इंच के व्हील दिए गए हैं। इंटीरियर के लिहाज से कार में बकेट सीट, लेदर से ढका हुआ स्टीयरिंग व्हील दिया गया है। कैबिन के अंदर “Sport” बैजिंग भी देखने को मिलेगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed