हुंडई ने वरना सेडान के नए अवतार से पर्दा हटा दिया है। 2017 वरना कॉन्सेप्ट को कंपनी ने बीजिंग में आयोजित ऑटो एक्सपो में शोकेस गया किया है। कॉन्सेप्ट से पता चलता है कि अगले साल आने वाली नई जनरेशन की वरना सेडान कैसी हो सकती है। इस साल दिखाया गया यह हुंडई का दूसरा कॉन्सेप्ट है। इससे पहले फरवरी में आयोजित हुए इंडियन ऑटो एक्सपो-2016 में कंपनी ने कॉम्पैक्ट एसयूवी कारलीनो कॉन्सेप्ट को पेश किया था।
2017 हुंडई वरना कॉन्सेप्ट नया अवतार बीजिंग में शोकेस
कार का एक्सटीरियर थोड़े बदलाव वाली फ्लूडिक स्कल्पचर 2.0 डिजाइन थीम पर तैयार किया गया है। हालांकि इसमें पुल्ड-बैक हैडलैंप्स और हेक्सागोनल ग्रिल को पहले जैसा ही रखा है। कॉन्सेप्ट में दी गई मैट सिल्वर ट्रीटमेंट वाली बड़ी और चौड़ी ग्रिल देखने में अच्छी लग रही है लेकिन माना जा रहा है कि प्रोडक्शन में इसे बदला जा सकता है।
2017 हुंडई वरना कॉन्सेप्ट नया अवतार बीजिंग में शोकेस
सबसे महत्वपूर्ण बदलाव कार में पीछे की तरफ हुआ है। पीछे की तरफ से कॉन्सेप्ट कार को नए डिजायन में पेश किया गया है। यहां मौजूद टेललैंप्स एलीट आई-20 से प्रेरित लगते हैं। नंबर प्लेट को बंपर के नीचे रखा गया है, जबकि बूट डोर पर छोटा स्पॉइलर भी लगाया गया है।
2017 हुंडई वरना कॉन्सेप्ट नया अवतार बीजिंग में शोकेस
साइड प्रोफाइल से यह लगभग मौजूदा वर्जन जैसी ही है। यहां थोड़ा सा बदलाव सी पिलर के पास हुआ है। क्योंकि यह एक कॉन्सेप्ट वर्जन है, इसलिए हुंडई ने कार के इंजन और इंटीरियर के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। उम्मीद हैं कि इसके इंटीरियर में भी काफी बदलाव होंगे।
2017 हुंडई वरना कॉन्सेप्ट नया अवतार बीजिंग में शोकेस
भारतीय कार बाजार में वरना का नाम हुंडई की सफल कारों में शुमार है। इस सेगमेंट में मुकाबला काफी बढ़ने से यह थोड़ी पुरानी सी नजर आती है। ऐसे में लंबे वक्त से इसके नए अवातर का इंतजार हो रहा था। अब कॉन्सेप्ट को देखते हुए कहा जा सकता है कि हुंडई जल्द ही इसका नया अवतार बाजार में उतार देगी।