फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BMW iX EV: बीएमडब्लू आईएक्स इलेक्ट्रिक एसयूवी भारतीय सड़कों पर भरेगी फर्राटा, 425 किमी रेंज, आधे घंटे में होगी 80 फीसदी चार्ज

Thu, 20 Jan 2022 08:50 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 20 Jan 2022 08:50 PM IST
सार

BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) ने गुरुवार को देश में अपनी बहुचर्चित ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी BMW iX (बीएमडब्ल्यू आईएक्स) के डेब्यू का एलान किया।

विज्ञापन
BMW iX Electric SUV India debut claims 425 km range know price features specifications
Vikram Pawah, President, BMW India launched BMW iX - फोटो : BMW India
BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) ने गुरुवार को देश में अपनी बहुचर्चित ऑल-इलेक्ट्रिक एसयूवी BMW iX (बीएमडब्ल्यू आईएक्स) के डेब्यू का एलान किया। BMW iX फुल इलेक्ट्रिक एसयूवी अपने डुअल लिथियम-आयन बैटरी पैक से 425 किमी की दूरी का वादा करती है। बीएमडब्ल्यू ने पहले ही इस कार की कीमत की घोषणा कर दी है। BMW iX EV की भारतीय बाजार में एक्स-शोरूम कीमत 1.16 करोड़ रुपये है। BMW iX को AC और DC दोनों फास्ट चार्जर से चार्ज किया जा सकता है।
BMW iX Electric SUV India debut claims 425 km range know price features specifications
BMW iX Electric SUV - फोटो : BMW
दो वैरिएंट्स
BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) की फुल इलेक्ट्रिक ऑल-व्हील ड्राइव iX (आईएक्स) एसयूवी, को पिछले महीने भारत में लॉन्च किया गया था। यह इलेक्ट्रिक एसयूवी ग्लोबली दो वैरिएंट्स - xDrive40 और xDrive50 में उपलब्ध है। बीएमडब्ल्यू भारत में xDrive40 वैरिएंट उपलब्ध करा रही है जिसे कंप्लीट बिल्ट-अप (CBU) रूट के जरिए देश में लाया जाएगा। iX मॉडल की पहली खेप पूरी तरह से बिक चुकी है।

मुकाबला
BMW iX के साथ कंपनी ने भारत में प्रीमियम इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में एंट्री की है। BMW iX कंपनी की फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक कार है। BMW iX भारत में Mercedes-Benz EQC (मर्सिडीज-बेंज ईक्यूसी), Audi e-tron (ऑडी ई-ट्रॉन), Porsche Taycan (पोर्शे टेयकेन) और Jaguar iPace (जगुआर आईपेस) जैसी लग्जरी इलेक्ट्रिक कारों को टक्कर देगी। 
BMW iX Electric SUV India debut claims 425 km range know price features specifications
BMW iX Electric Car - फोटो : BMW
ड्राइविंग रेंज
पर्यावरण संरक्षण एजेंसी, या ईपीए, एक अमेरिकी निकाय है जो इलेक्ट्रिक कारों की एनर्जी एफिशिएंसी का मूल्यांकन करती है। बीएमडब्ल्यू ने दावा किया था कि iX इलेक्ट्रिक एसयूवी का xDrive40 वैरिएंट एक बार फुल चार्जिंग पर अधिकतम 425 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है। हाई-स्पेक xDrive50 वैरिएंट सिंगल चार्ज में लगभग 100 किलोमीटर ज्यादा देता है। हालांकि, इसकी प्रमाणित रेंज बीएमडब्ल्यू द्वारा पहले दावा किए गए 611 किलोमीटर से काफी कम है। 

EPA रेटिंग के अनुसार, iX XDrive50 20-इंच के व्हील्स पर चलने पर 324 मील (521) किलोमीटर की दूरी तय कर सकती है। यदि व्हील्स की साइज 21-इंच या 22-इंच कर दी जाती है, तो ड्राइविंग रेंज 491 किमी और 507 किमी के बीच मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BMW iX Electric SUV India debut claims 425 km range know price features specifications
BMW iX Electric SUV - फोटो : BMW
टॉप स्पीड
BMW iX के लिए पावर दो इलेक्ट्रिक मोटर्स द्वारा पैदा की जाती है जो आगे और पीछे के एक्सल में लगे होते हैं। 111.5 kWh बैटरी पैक जो डुअल मोटर ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम को पावर देता है। इलेक्ट्रिक एसयूवी 6 सेकंड से भी कम समय में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 200 किमी प्रति घंटे है। 
विज्ञापन
BMW iX Electric SUV India debut claims 425 km range know price features specifications
BMW iX Electric Car - फोटो : For Reference Only
पावर
BMW iX xDrive 40 अधिकतम 326 hp का आउटपुट और 630 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट कर सकता है। दूसरी ओर xDrive 50 523 hp का पावर और 765 Nm का पीक टॉर्क पैदा कर सकता है। दोनों वैरिएंट में एक ड्यूल इलेक्ट्रिक मोटर सेट-अप मिलता है, इसमें हर एक एक्सेल पर एक मोटर है, इसमें ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम को ऑपरेट करता है। AWD सिस्टम ड्राइविंग की पोजीशनिंग के आधार पर आगे और पीछे के एक्सेल के बीच टॉर्क को अलग-अलग डिस्ट्रीब्यूट करता है। इसमें iX को प्योर रियर-व्हील-ड्राइव सेट-अप में चलाया जा सकता है । जरूरत पड़ने पर ऑल-व्हील ड्राइव पर स्विच किया जा सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed