{"_id":"63b9061725f7b1523d50838d","slug":"bmw-i-vision-dee-bmw-colour-changing-car-ces-2023-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"BMW i Vision Dee: बीएमडब्लू ने पेश की रंग बदलने वाली कार, लगाएगी गले और करेगी बातें! देखें वीडियो","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
BMW i Vision Dee: बीएमडब्लू ने पेश की रंग बदलने वाली कार, लगाएगी गले और करेगी बातें! देखें वीडियो
Sat, 07 Jan 2023 11:21 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sat, 07 Jan 2023 11:21 AM IST
विज्ञापन
BMW i Vision Dee Concept Car
- फोटो : BMW
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टेक्नोलॉजी प्रेमियों को CES (कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो) का बहुत शिद्दत से इंतजार रहता है। और हो भी क्यों ना, इस इवेंट में हर साल कुछ ऐसे शानदार प्रॉडक्ट्स पेश किए जाते हैं जिसे देखकर दर्शक दांतों तले ऊंगली दबा लेते हैं। लास वेगास में आयोजित हुए शो में इस साल भी कंपनियों ने अपने कई जबरदस्त उत्पादों से पर्दा उठाया है। BMW Group (बीएमडब्लू ग्रुप) ने CES 2023 में अपनी 'फ्यूचरिस्टिक' मिड साइज सिडैन i Vision Dee को पेश किया। इस कार को नेक्स्ट जनरेशन व्हीकल माना जा रहा है। BMW i Vision Dee की खासियत यह है कि यह कार एक एडवांस कलर चेंज टेक्नोलॉजी से लैस है जो यूजर के पसंद की मुताबिक अपना रंग बदल सकती है।
BMW i Vision Dee Concept Car
- फोटो : BMW
कैसे बदलती है रंग
इस कार के बॉडी सरफेस को 240 E Ink सेगमेंट में बांटा गया है, जिनमें से हर सेगमेंट को व्यक्तिगत रूप से कंट्रोल किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह एक सेकंड के अंदर कई तरह के पैटर्न (इनफाईनाइट) जनरेट और चेंज कर सकती है। इसका मतलब है कि सिर्फ एक कमांड देने से BMW i Vision Dee कार 32 अलग-अलग रंगों में तब्दील हो सकती है। इसका मतलब है कि BMW i Vision Dee एक ठोस रंग में बदल सकता है। बीएमडब्ल्यू ने अपने बयान में कहा कि, यह कार सेकंड के भीतर लगभग अनलिमिटेड प्रकार के पैटर्न जेनरेट करने और बदलने की अनुमति देती है। इस टेक्नोलॉजी को BMW Group के इन-हाउस इंजीनियर्स ने तैयार किया है।

बातें भी करेगी कार!
BMW i Vision Dee एक इलेक्ट्रिक स्पोर्ट सेडान कार है, जिसे फ्यूचर मोबिलिटी से जोड़ा जा रहा है। कंपनी का दावा है कि यह कार न सिर्फ रंग बदल सकती है, बल्कि यह आपसे बातें भी करती है। ई-पेपर सेगमेंट का इस्तेमाल कार के पहियों और ग्रिल पर भी किया गया है, जो "चेहरे के भाव" बनाने के साथ-साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के मुताबिक प्रतिक्रिया करता है।

फीचर्स
कार में एडवांस हेड-अप डिस्प्ले (HUD) के कॉम्बीनेशन में बीएमडब्लू के मिक्स्ड रियलिटी स्लाइडर शामिल किए गए हैं, जो इंस्ट्रूमेंट पैनल पर shy-tech सेंसर का इस्तेमाल करता है। इसके जरिए कार चालक खुद तय कर सकते हैं कि वो एडवांस HUD पर कितना डिजिटल कंटेंट देखना चाहते हैं। सलेक्शन ऑप्शन में एनालॉग, ड्राइविंग डिटेल्स, कम्यूनिकेशन सिस्टम कंटेंट, ऑगमेंटेड रियलिटी प्रोजेक्शन, डिम की जाने वाली विंडो और वर्चुअल वर्ल्ड एंट्री शामिल है।

क्या है टेक्नोलॉजी - देखें वीडियो
बीएमडब्ल्यू ने CES शो के दौरान जब अपनी इस कार को पेश किया तो वहां मशहूर हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्जनेगर भी मंच पर मौजूद थे। अर्नोल्ड श्वार्जनेगर को लेकर कंपनी ने एक शॉर्ट फिल्म भी बनाई है, जिसमें ये दिखाया गया है कि, आखिर यह इलेक्ट्रिक कार किस तरह काम करती है। इस फिल्म को आप नीचे वीडियो में भी देख सकते हैं। इस वीडियो में ये भी बताया गया है कि ये कार वर्चुअल हग भी करेगी।